{"_id":"63a81797f2b9c72b1a4526a3","slug":"stock-market-news-market-cap-of-top-10-companies-decreased-by-1-68-lakh-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock market: टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 1.68 लाख करोड़ घटा, रिलायंस को झटका","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Stock market: टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 1.68 लाख करोड़ घटा, रिलायंस को झटका
Sun, 25 Dec 2022 02:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 25 Dec 2022 02:57 PM IST
सार
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 42,994.44 करोड़ रुपये घटकर 16,92,411.37 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 26,193.74 करोड़ रुपये गिरकर 5,12,228.09 करोड़ रुपये पर आ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,68,552.42 करोड़ रुपये घट गया है। यह आंकड़े पिछले सप्ताह के हैं। इसमें सबसे अधिक गिरावट रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, चीन व अन्य देशों में कोरोना संक्रमण से शेयर बाजार में भी हलचल है। इसके चलते पिछले सप्ताह सेंसेक्स 1,492.52 अंक या 2.43 प्रतिशत टूटा।
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 42,994.44 करोड़ रुपये घटकर 16,92,411.37 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 26,193.74 करोड़ रुपये गिरकर 5,12,228.09 करोड़ रुपये पर आ गया।
विज्ञापन
इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 22,755.96 करोड़ रुपये घटकर 8,90,970.33 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 18,690.03 करोड़ रुपये घटकर 4,16,848.97 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,014.14 करोड़ रुपये घटकर 6,13,366.40 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 11,877.18 करोड़ रुपये घटकर 6,15,557.67 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 10,436.04 करोड़ रुपये घटकर 6,30,181.15 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का मार्केट कैप 8,181.86 करोड़ रुपये घट गया।
विज्ञापन