फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Stock Market: Domestic investors bought record Rs 5.3 lakh crore worth of shares in 9 months

Stock Market: घरेलू निवेशकों ने 9 माह में खरीदे रिकॉर्ड 5.3 लाख करोड़ के शेयर; डीआईआई की सक्रियता में वृद्धि

Tue, 23 Sep 2025 06:31 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 23 Sep 2025 06:31 AM IST
विज्ञापन
Stock Market: Domestic investors bought record Rs 5.3 lakh crore worth of shares in 9 months
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : PTI

भारतीय शेयर बाजार में घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की सक्रियता में इस साल अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। डीआईआई ने सिर्फ 9 महीनों में ही रिकॉर्ड 5.3 लाख करोड़ के शेयर खरीदे हैं, जो 2024 के पूरे साल में 5.22 लाख करोड़ के निवेश से अधिक है। यह खरीदी विशेष रूप से म्यूचुअल फंड्स ने की है, जिनका कुल खरीदारी में योगदान 3.65 लाख करोड़ रुपये रहा। इसमें हर महीने 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में निवेश भी शामिल है। म्यूचुअल फंड्स के अलावा बीमा कंपनियों और पेंशन फंड्स ने भी एक लाख करोड़ से अधिक निवेश किया। बाकी का निवेश पोर्टफोलियो मैनेजर्स, अल्टरनेटिव फंड्स, बैंक और अन्य संस्थाओं से आया है। इस मजबूत निवेश रुझान के बावजूद विश्लेषकों का कहना है कि बाजार में रिटर्न स्थिर होने और वैश्विक दबावों के कारण निवेशकों की धारणा में कमजोरी के संकेत देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों की तुलना में खराब प्रदर्शन
डीआईआई की मजबूत खरीदारी के बावजूद भारतीय इक्विटी बाजार वैश्विक समकक्षों से पिछड़ गया है। 2025 में डॉलर के रूप में सेंसेक्स और निफ्टी क्रमशः दो फीसदी एवं 4 फीसदी ही बढ़े हैं। वहीं, प्रमुख एशियाई और पश्चिमी शेयर बाजारों ने दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज की है।  अगस्त में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 33,430 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जो जुलाई में 42,702 करोड़ से कम है। इसके साथ ही, निवेशकों ने मुनाफा कमाकर स्मॉलकैप एवं थीमैटिक फंड्स से निकासी की और इस रकम का इस्तेमाल रियल एस्टेट जैसे अन्य क्षेत्रों में निवेश में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed