{"_id":"6274f91503dc4939f5257160","slug":"stock-market-closing-news-sensex-and-nifty-all-you-need-to-know-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: सेंसेक्स 866 अंक टूट कर बंद हुआ, निफ्टी में आई 271 अंकों की गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Stock Market Closed: सेंसेक्स 866 अंक टूट कर बंद हुआ, निफ्टी में आई 271 अंकों की गिरावट
Fri, 06 May 2022 04:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 06 May 2022 04:01 PM IST
सार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 980.45 अंक टूटकर 54,721.78 अंक पर आ गया था तो निफ्टी 300.15 अंक की गिरावट के साथ 16,382.50 पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 866.65 अंक की गिरावट के साथ 54,835.58 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 272.40 अंक लुढ़ककर 16,411.25 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 980.45 अंक टूटकर 54,721.78 अंक पर आ गया था तो निफ्टी 300.15 अंक की गिरावट के साथ 16,382.50 पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
एलआईसी : आईपीओ तीसरे दिन 1.38 गुना हुआ सब्सक्राइब
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आईपीओ तीसरे दिन 1.38 गुना भरा। इसमें पॉलिसीधारकों का हिस्सा 4 गुना, कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्सा 3.06 और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.23 गुना भरा। गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए तय हिस्से का सिर्फ 0.75 गुना ही भर पाया। कुल 16.20 करोड़ शेयरों के मुकाबले 22.34 करोड़ के लिए बोली मिली। निवेशक शनिवार को भी इसमें पैसे लगा सकते हैं।
विज्ञापन