फेस्टिव सीजन में चाहिए 'तत्काल' का कंफर्म टिकट, केवल 30 सेकंड में ऐसे होगी बुकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल क्रोम ब्राउजर का करें इस्तेमाल
ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए आप गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करें। क्रोम ब्राउजर में भी आप new incognito विंडो को खोलें। यह आपको प्राइवेट ब्राउजिंग का मौका देता है। इस विंडो में तत्काल बुकिंग के लिए 15 मिनट पहले लॉगिन कर लें।
नोटपैड में फाइल करें पूरी जानकारी
ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले अपने डेस्कटॉप या फिर लैपटॉप में टिकट बुक करने से पहले नोटपैड की फाइल खोल लें और उसमें बुकिंग से संबधित सारी जानकारी भर लें ताकि बाद में आपको फार्म भरने में समय न लगे।
फॉर्म में भर लें पूरी जानकारी
आईआरसीटीसी के फार्म में प्रस्थान व आगमन स्टेशन का कोड, यात्रा की तारीख, श्रेणी आदि जानकारी भर लें। यह सब करने के बाद परीक्षा की घड़ी आरंभ हो जाती है। अब आप बुक करने वाले ऑप्शन पर कई बार क्लिक करें ताकि जैसे ही तत्काल ऑप्शन खुले आपका टिकट बुक हो जाए।
सही लिखें कैप्चा कोड
जानकारों के मुताबिक 60 फीसदी लोग ऑनलाइन फार्म भरते वक्त आने वाले कैप्चा कोड को पहली बार में सही नहीं भर पाते हैं। इसलिए कैप्चा कोड को हमेशा सहीं से लिखें। इससे आपका समय काफी बचेगा। पैसेंजर डिटेल पेज पर आप ज्यादा समय न बिताएं, पहली बार समय बिताने वाले को आसान कैप्चा कोड मिलता जबकि कई बार समय बिता चुके लोगों को कठिन कोड मिलता है।
सही हो इंटरनेट स्पीड
हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि बुकिंग करते वक्त आपके नेट की स्पीड काफी अच्छी हो। अगर स्पीड कम होगी तो फिर टिकट बुक करने में परेशानी आ सकती है। अच्छी इंटरनेट स्पीड के साथ टिकट बुक करने में केवल 20 सेकंड लगते हैं। सही तो यह माना जाता है कि कम से कम आप 2 एमबीपीएस स्पीड का इंटरनेट कनेक्शन रखें। आप अपने कंप्यूटर या कहें इंटरनेट के आईपी अड्रेस को जाहिर न होने दें।