{"_id":"5ede554a8c52a9116e670da2","slug":"state-bank-of-india-slashes-mclr-by-25-bps-and-ebr-by-40-bps","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ने एमसीएलआर में की 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एसबीआई ने एमसीएलआर में की 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती
Mon, 08 Jun 2020 09:43 PM IST
Amit Mandal
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को एमसीएलआर में 25 बेसिस प्वाइंट और ईबीआर में 40 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। बैंक ने लगातार 13वीं बार एमसीएलआर में कटौती की है। अब एक साल का एमसीएलआर 7.25 फीसदी से घटकर 7 फीसदी हो गया है। बैंक का यह फैसला 10 जून से प्रभावी होगा।
भारतीय स्टेट बैंक ने सोमवार को कहा कि वह 10 जून से अपनी कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.25 प्रतिशत की कटौती करेगा। बैंक ने कहा है कि एक साल की अवधि की एमसीएलआर दर को 7.25 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है।
स्टेट बैंक इससे पहले बाहरी बेंचमार्क से जुड़ी ऋण दर (ईबीआर) के साथ ही रेपो दर से जुड़ी कर्ज की ब्याज दर (आरएलएलआर) में एक जुलाई से 0.40 प्रतिशत कटौती की घोषणा कर चुका है।
विज्ञापन
बैंक ने ईबीआर दर को जहां 7.05 प्रतिशत से घटाकर 6.65 प्रतिशत सालाना कर दिया है वहीं रेपो दर से जुड़ी ब्याज दर को 6.65 प्रतिशत से घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया गया है।
बैंक की विज्ञप्ति में कहा गया है, इस हिसाब से एमसीएलआर दर से जुड़े आवास रिण की समान मासिक किस्त की राशि में 421 रुपये की कमी आयेगी वहीं ईबीआर, आरएलएलआर से जुड़े आवास ऋण की मासिक किस्त में 660 रुपये की कमी आयेगी। यह गणना 30 साल की अवधि के 25 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर की गई है।
रिजर्व बैंक ने 22 मई को रेपो दर में 0.40 प्रतिशत की कटौती कर उसे चार प्रतिशत कर दिया। उसके बाद ही स्टेट बैंक ने बाह्य मानकों से जुड़ी कर्ज की ब्याज दर और रेपो दर से जुड़े कर्ज की दर में यह कटौती की।