फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Starbucks opens first cashier less cafe in America joins hands with e-commerce giant Amazon

Starbucks Cashier Less Cafe: स्टारबक्स ने अमेरिका में खोला पहला कैशियर रहित कैफे, अमेजन से मिलाया हाथ

Thu, 18 Nov 2021 05:35 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 18 Nov 2021 05:35 PM IST
सार

Starbucks Cashier Less Cafe: स्टारबक्स ने गुरुवार को अपना पहला कैफे खोला, जो कैशियर रहित है। इसके लिए स्टारबक्स ने ई-कॉमर्स दिग्गज के ब्रिक-एंड-मोर्टार सुविधा स्टोर अमेजन गो (AMZN.O) के साथ साझेदारी की है।

विज्ञापन
Starbucks opens first cashier less cafe in America joins hands with e-commerce giant Amazon
स्टारबक्स - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना काल में लोगों के खान-पान से लेकर कारोबार तक के तरीकों में कई तरह का बदलाव आया है। व्यापार में एआई, रोबोटिक का उपयोग भी तेजी से बढ़ा है। अब एक नया बदलाव स्टारबक्स के कैफे में देखने को मिलेगा। दरअसल, स्टारबक्स कॉर्प (एसबीयूएक्स.ओ) के नए कैफे में एक खास व्यक्ति का अभाव दिखेगा, जिसे ग्राहक लगातार देखने के आदी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं कैशियर की।

विज्ञापन


इस तरह करना होगा ऑर्डर और पेमेंट
वैश्विक कॉफी श्रृंखला वाले स्टारबक्स ने गुरुवार को इस योजना को साकार रूप देते हुए अपना पहला कैफे खोला, जो कैशियर रहित है। इसके लिए स्टारबक्स ने ई-कॉमर्स दिग्गज के ब्रिक-एंड-मोर्टार सुविधा स्टोर अमेजन गो के साथ साझेदारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहक स्टारबक्स ऐप के माध्यम से ऑर्डर कर सकते हैं और दरवाजे के पास एक काउंटर पर जाकर अपने लिए कॉफी ले सकते हैं, नाश्ता ले सकते हैं और टेबल पर बैठकर कॉफी और नाश्ते का लुत्फ उठा सकते हैं। अब आपको कैशियर के पास पेमेंट करके सामान ऑर्डर करने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। आप यहां पर क्रेडिट कार्ड, अमेजन ऐप या अमेजन वन पाम रीडर का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


एआई और रोबोटिक तकनीक का विस्तार
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी श्रम संकट से प्रभावित, स्टारबक्स और अन्य कंपनियां कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और डिजिटल टच स्क्रीन जैसी श्रम-बचत तकनीक का विस्तार कर रही हैं। व्हाइट कैसल एक रोबोटिक फ्राई कुक का परीक्षण कर रहा है और डोमिनोज पिज्जा इंक डिलीवरी के लिए सेल्फ-ड्राइविंग वाहनों के साथ प्रयोग कर रहा है। इसके अलावा, IBM (IBM.N) मैकडॉनल्ड्स कॉर्प (MCD.N) ड्राइव-थ्रू के लिए स्वचालित ऑर्डर लेने का विकास कर रहा है। अब इस सूची में स्टारबक्स का नाम भी जुड़ गया है जो कैशियर रहित कैफे की सुविधा मुहैया करा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन और कैशियर रहित कैफे खोलने की योजना
राबोबैंक के विश्लेषक टॉम बेली ने कहा कि अमेरिकी रेस्तरां स्टाफ का स्तर अभी भी महामारी से पहले की तुलना में कम से कम 10% कम है, जिससे मार्जिन बढ़ाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि आप देखेंगे कि कुछ डिजिटल ऑटोमेशन टूल इस अंतर को कवर करने के लिए तैनात किए गए हैं और ये लगातार बढ़ रहे हैं। स्टारबक्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैथरीन यंग ने कहा कि स्टारबक्स और अमेजन ने 2022 में कम से कम तीन और अमेरिकी स्थानों को एक साथ खोलने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed