फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sri Lanka will remain a middle-income country, the clarification issued by the President's Office

Sri Lanka: मध्यम आय वाला देश बना रहेगा श्रीलंका, राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी की गई सफाई

Tue, 11 Oct 2022 05:30 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 11 Oct 2022 05:30 PM IST
सार

Sri Lanka: राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे के मीडिया विभाग की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि श्रीलंका एक मध्यम आय वाला देश बना रहेगा, लेकिन हम विश्व बैंक से अनुरोध करेंगे कि अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA) से वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए जरूरी पात्रता हासिल करने में हमारी मदद करे।

विज्ञापन
Sri Lanka will remain a middle-income country, the clarification issued by the President's Office
Sri Lanka President Ranil Wickremesinghe - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे रहे देश श्रीलंका के राष्ट्रपति के मीडिया विभाग की ओर से मंगलवार को कहा गया है कि श्रीलंका एक मध्यम आय वाला देश बना रहेगा। श्रीलंका की ओर से उसी के अनुरूप विश्व बैंक से रियायती ऋण जारी करने का अनुरोध किया गया है। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे के मीडिया विभाग की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि श्रीलंका एक मध्यम आय वाला देश बना रहेगा, लेकिन हम विश्व बैंक से अनुरोध करेंगे कि अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA) से वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए जरूरी पात्रता हासिल करने में हमारी मदद करे।

विज्ञापन

बता दें कि इसके कुछ घंटे पहले ही श्रीलंका के मंत्रिमंडल ने अभूतपूर्व आर्थिक संकट को देखते हुए देश के आर्थिक दर्जा को घटाकर कम आय वाला देश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। विश्व बैंक के अनुसार वर्ष 2021 में श्रीलंका का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 3,815 डॉलर था। यह आंकड़ा श्रीलंका को मध्यम आय श्रेणी में रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने इस वर्ष जीडीपी में 8.7 प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान जताया है। राज्य सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ाें के अनुसार इस सात सितंबर महीने में देश की मुद्रास्फीति 69.8 प्रतिशत के रिकॉर्ड स्तर पर है। यह महीने पूर्व यह 64.3 प्रतिशत था।

श्रीलंका सरकार के मंत्रिमंडल ने गंभीर आर्थिक परिदृश्य को देखते हुए मंगलवार को विश्व बैंक जैसे वैश्विक पूंजी ऋणदाताओं से अतिरिक्त रियायती धन प्राप्त करने के लिए श्रीलंका को कम आय वाले देश में वर्गीकृत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed