फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sri Lanka's economy shrinks 11.5 per cent in first quarter 2023: Government

Sri Lanka: नगदी संकट से जूझ रही श्रीलंका की अर्थव्यवस्था 11.5% सिकुड़ी, कृषि क्षेत्र में मामूली सुधार

Thu, 15 Jun 2023 08:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 15 Jun 2023 08:58 PM IST
सार

Sri Lanka: श्रीलंका वर्तमान में द्वीप राष्ट्र के इतिहास में सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। स्थिर मूल्य पर 2023 की पहली तिमाही के लिए जीडीपी घटकर 3,114,187 मिलियन रुपये रह गई है, जो 2022 की पहली तिमाही में 3,519,400 मिलियन रुपये थी।

विज्ञापन
Sri Lanka's economy shrinks 11.5 per cent in first quarter 2023: Government
श्रीलंका का झंडा - फोटो : Social Media

विस्तार

नकदी संकट से जूझ रहे श्रीलंका की अर्थव्यवस्था 2023 की पहली तिमाही में पिछले साल की तुलना में 11.5 प्रतिशत घटी है। श्रीलंका वर्तमान में द्वीप राष्ट्र के इतिहास में सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। स्थिर मूल्य पर 2023 की पहली तिमाही के लिए जीडीपी घटकर 3,114,187 मिलियन रुपये रह गई है, जो 2022 की पहली तिमाही में 3,519,400 मिलियन रुपये थी। श्रीलंका के सांख्यिकी विभाग ने एक बयान में कहा, "वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए वर्ष-दर-वर्ष जीडीपी वृद्धि में 11.5 प्रतिशत की नकारात्मक विकास दर दर्ज की गई।"

विज्ञापन

श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण पिछले वर्ष हुआ था सत्ता परिवर्तन

इस तिमाही के दौरान कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 0.8 प्रतिशत रही, जबकि उद्योग और सेवा क्षेत्रों में क्रमश: 23.4 प्रतिशत और पांच प्रतिशत की गिरावट आई। 2022 में, अर्थव्यवस्था में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी क्योंकि आर्थिक कठिनाइयों ने लोगों को द्वीपीय राष्ट्र में विरोध प्रदर्शन के साथ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया था। इसके परिणामस्वरूप श्रीलंका के शक्तिशाली राजपक्षे परिवार को राजनीति से बाहर होना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed