फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sri Lanka Crisis Colombo Stock Exchange to remain shut next week as country struggles to combat forex crisis

श्रीलंका आर्थिक संकट: पांच दिन बंद रहेगा देश का स्टॉक मार्केट, यहां जानें क्यों लिया गया बड़ा फैसला

Sat, 16 Apr 2022 04:05 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 16 Apr 2022 04:05 PM IST
सार

श्रीलंका के सिक्योरिटीज कमीशन ने 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक कोलांबो स्टॉक एक्सचेंज को बंद रखने का आदेश जारी किया है। रिपोर्ट की मानें तो ये बड़ा फैसला इसलिए लिया गया है कि ताकि निवेशकों को देश की आर्थिक स्थिति को समझने और उसे स्वीकार करने का समय मिल सके। 

विज्ञापन
Sri Lanka Crisis Colombo Stock Exchange to remain shut next week as country struggles to combat forex crisis
श्रीलंका आर्थिक संकट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका इतिहास के सबसे बुरे आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार खाली हो चुका है और चीन समेत कई देशों के कर्ज का पहाड़ खड़ा हो गया है। हालात ये हैं कि बीते दिनों सरकार ने विदेशी कर्ज चुकाने के मामले में अपने हाथ खड़े कर दिए। वहीं शनिवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के स्टॉक मार्केट में पांच दिन कोई काम-काज नहीं होगा। 

विज्ञापन


18 से 22 अप्रैल तक कारोबार नहीं
रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंकाई शेयर बाजार अगले हफ्ते पांच दिन बंद रहेंगे। श्रीलंका के सिक्योरिटीज कमीशन ने 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक कोलांबो स्टॉक एक्सचेंज को बंद रखने का आदेश जारी किया है। रिपोर्ट की मानें तो ये बड़ा फैसला इसलिए लिया गया है कि ताकि निवेशकों को देश की आर्थिक स्थिति को समझने और उसे स्वीकार करने का समय मिल सके। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ऑफ श्रीलंका (एसईसीएस) ने अपने बयान में कहा कि स्टॉक एक्सचेंज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और सभी शेयरहोल्डरों ने शेयर बाजार को अस्थायी रूप से कुछ दिनों के लिए बंद करने की मांग की थी।
विज्ञापन


एसईसीएस ने बयान में कही ये बात
एसईसीएस ने बयान में कहा कि जिन आधार पर बाजार को बंद करने की मांग की थी, हमने उन सभी पर सावधानीपूर्वक गहन विचार-विमर्श किया और देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति के बाजार पर पड़ने वाले असर का मूल्यांकन किया है। बयान में कहा गया कि इस मूल्यांकन में इस बात पर गौर किया गया कि क्या देश में पनपे इन हालातों में भी शेयरों में ट्रेडिंग व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से हो सकेगी। कहा गया कि फैसला निवेशकों के साथ-साथ दूसरे बाजार सहयोगियों के हित में होगा, अगर उन्हें मौजूदा आर्थिक स्थितियों को अधिक स्पष्टता के समझने का अवसर मिले, जिससे वे निवेश को लेकर सोचा-समझा हुआ फैसला ले सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed