फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   spicejet to start new eight new international flights from july and august

जुलाई से स्पाइसजेट शुरू करेगा आठ नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

Tue, 25 Jun 2019 04:38 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 25 Jun 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
spicejet to start new eight new international flights from july and august
- फोटो : amar ujala

अगले महीने से देश की दिग्गज लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी में शुमार स्पाइसजेट आठ नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करेगा। यह नई उड़ानें मुंबई और दिल्ली से शुरू होगी। 

विज्ञापन

इन शहरों के लिए होगी डायरेक्ट फ्लाइट

जिन शहरों के लिए स्पाइसजेट डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रहा है उसमें रियाद, ढाका, जेद्दाह शामिल हैं। कंपनी ने कहा है कि वो इन रूट्स पर 168 सीटों वाले बोइंग 737-800 विमानों का परिचालन करेगी। 

विज्ञापन

पहली बार इन शहरों के लिए फ्लाइट

स्पाइसजेट ने कहा है कि वो पहली लो कॉस्ट एयरलाइन है जो मुंबई को रियाद और ढाका से व दिल्ली को ढाका और जेद्दाह से कनेक्ट करेगी। रियाद साउदी अरब की राजधानी है। स्पाइसजेट का मध्य पूर्व में चौथा और अंतरराष्ट्रीय तौर पर 10वां शहर है। कंपनी ने कहा मुंबई-ढाका-मुंबई और मुंबई-रियाद-मुंबई की उड़ान 25 जुलाई व 15 अगस्त से शुरू होंगी। वहीं दिल्ली से ढाका और जेद्दाह की उड़ान 31 जुलाई से शुरू होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 एक जुलाई से गुवाहाटी-ढाका-गुवाहाटी मार्ग पर उड़ानें शुरू करेगी। स्पाइसजेट ने कहा कि गुवाहाटी से बांग्लादेश की राजधानी ढाका के लिए एक जुलाई की उड़ान संबंधित योजना के तहत पहली उड़ान होगी, जिसका उद्देश्य सरकारी सब्सिडी की मदद से भारतीय राज्यों और चयनित अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के बीच हवाई संपर्क को बढ़ावा देना है।     

20 जून से शुरू हुईं 14 उड़ानें

एयरलाइन ने 20 जून से अपने घरेलू नेटवर्क पर मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों को जोड़ने वाली 14 सीधी उड़ानें शुरू कर दी हैं। एयरलाइन ने कोलकाता-डिब्रूगढ़-कोलकाता, गुवाहाटी-डिब्रूगढ़-गुवाहाटी और बंगलुरू-मंगलुरु-बंगलुरू क्षेत्र पर दो अतिरिक्त फेरे (अब कुल पांच उड़ानें) में अतिरिक्त फेरों को जोड़ लिया है।

फिलहाल 575 दैनिक उड़ानों का परिचालन करती है स्पाइसजेट 

फिलहाल स्पाइसजेट के कर्मचारियों की संख्या 14,000 है और उसके बेड़े में 100 विमान हैं। एयर इंडिया, जेट एयरवेज (अब अस्थायी रूप से ठप) और इंडिगो के बाद यह चौथी एयरलाइन है जिसके पास 100 विमान हैं। स्पाइसजेट के पास बोइंग 737, बॉम्बार्डियर क्यू 400 और बी 737 फ्राइटर विमान है। एयरलाइन 62 गंतव्यों के लिए 575 दैनिक उड़ानों का परिचालन करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed