फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Spicejet offers flight at 737 rupees

स्पाइसजेट लाया धमाकेदार ऑफर, 737 रुपए में भरें उड़ान

Mon, 21 Nov 2016 02:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Nov 2016 02:22 PM IST
विज्ञापन
Spicejet offers flight at 737 rupees
प्लेन - फोटो : demo pics

लो फ्रिल एयरलाइंस स्पाइसजेट अपने ग्राहकों के लिए “स्पाइसी एनुअल सेल” लेकर उतरी है। सेल के तहत ग्राहक 737 रुपए के किराए पर हवाई सफर कर सकते हैं। सेल सोमवार 21 नवंबर से शुरू हो गई है, जो 24 नवंबर 2016 की रात तक रहेगी।

विज्ञापन


सेल के तहत 9 जनवरी 2017 से 28 अक्टूबर 2017 तक के लिए फ्लाइट टिकट बुक की जा सकती है।

कंपनी ने 737 रुपए की फ्लाइट टिकट का लाभ 500 किमी. तक के चुनिंदा घरेलू रूट्स पर दिया है। इन रूट्स में चेन्नई-कोयंबटूर-चेन्नई, जम्मू-श्रीनगर-जम्मू, चंडीगढ़-श्रीनगर-चंडीगढ़ और अगरतला-गुवाहाटी शामिल हैं।

विज्ञापन

स्पाइसजेट के सभी माध्यमों से बुक होंगे टिकट

Spicejet offers flight at 737 rupees
SpiceJet - फोटो : .financialexpress

ऑफर में टिकट कंपनी की वेबसाइट www.spicejet.com, स्पाइसजेट मोबाइल ऐप, एयरपोर्ट ऑफिस या ट्रैवल एजेंट के जरिए बुक किए जा सकता है।

इसके अलावा नोटबंदी से परेशान लोगों को राहत देते हुए कंपनी ने बताया कि 24 नवंबर तक 500 और 1000 रुपए के नोट भी लिए जा रहे हैं। हालांकि इन नोट के जरिए की गई बुकिंग नॉन रिफंडेबल होगी।

यह लिमिटेड टाइम ऑफर हैं, जिसमें पहले-आओ, पहले-पाओ के तहत सीटें दी जाएंगी। यह ऑफर केवल नॉन-स्टॉप फ्लाइट के लिए होगा और अलग-अलग जगहों के अनुसार टिकट की कीमत में भी बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed