फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   spicejet festive offer, book ticket at 888 rupees only

888 में बुक कीजिए हवाई टिकट, 31 मार्च तक कर सकते हैं सफर

Thu, 25 Oct 2018 05:08 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
spicejet festive offer, book ticket at 888 rupees only

फेस्टिव सीजन में हवाई कंपनियां रोजाना सस्ते टिकट का ऑफर लेकर के आ रही है। कंपनियां ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सस्ते दाम में हवाई सफर करने का मौका दे रही हैं। हालांकि इससे ग्राहकों को तो फायदा हो रहा है, क्योंकि उनको टिकट के लिए काफी कम पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


अब इस लिस्ट में स्पाइसजेट भी शामिल हो गई है। कंपनी ने एक विशेष सेल ऑफर निकाला है, जिसमें यात्री केवल 888 रुपये में टिकट को बुक कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए यात्रियों को 28 अक्तूबर तक टिकट की बुकिंग करानी होगी। 
विज्ञापन


इस तारीख तक कर सकेंगे यात्रा

यात्री इन बुक हुईं टिकटों पर 8 नवंबर से लेकर के 31 मार्च 2019 तक यात्रा कर सकेंगे। हालांकि यह किराया केवल एक तरफा उड़ानों पर लागू होगा। यात्रियों को टिकट की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट या फिर ऐप से करानी होगी। टिकटों की बुकिंग केवल घरेलू उड़ानों पर लागू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन





करा सकेंगे रद्द

कंपनी ने यात्रियों को सुविधा दी है कि वो बुक की गई टिकट को रद्द भी करा सकते हैं। इसके लिए कंपनी रद्दीकरण शुल्क भी लेगी। हालांकि इस ऑफर के तहत ग्रुप बुकिंग नहीं हो सकेगी। यात्रियों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सीट मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed