फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   speed limit to come into effect on yamuna expressway from today

दिल्ली से आगरा जाने में अब लगेगा थोड़ा ज्यादा समय, यमुना एक्सप्रेसवे पर आज से लागू हुई नई गति सीमा

Sat, 15 Dec 2018 11:40 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 15 Dec 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
speed limit to come into effect on yamuna expressway from today

अगर आप ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का उपयोग करते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए है। अगले दो महीने इस रूट पर चलने वाली गाड़ियों को आगरा-ग्रेटर नोएडा-आगरा पहुंचने में अब थोड़ा सा ज्यादा वक्त लगेगा। 

विज्ञापन


आज से थमी वाहनों की रफ्तार

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इस एक्सप्रेसवे पर दो महीनों (15 दिसंबर से 15 फरवरी तक) वाहनों की गति पर ब्रेक लगाने का फैसला किया है। एक्सप्रेसवे पर इस दौरान हल्के वाहनों/कारों की गति सीमा 75 किमी प्रति घंटे और भारी वाहनों की 60 किमी प्रति घंटे की होगी।  
विज्ञापन


यात्रियों को पंफलेट बांटकर दी गई जानकारी

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। उनमें पहला वाहनों की गति सीमा को कम करना है। वर्तमान समय में गति सीमा हल्के वाहनों और कारों के लिए 100 और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटे है, जिसे घटाकर क्रमश: 75 व 60 करने का फैसला लिया गया है।  उन्होंने बताया कि दोनों ही प्रवेश प्वाइंट (आगरा व परी चौक) पर पंफलेट बांटकर गति सीमा कम रखने की जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अस्पतालों से किया अनुबंध

वहीं पिछले वर्ष तक पांच अस्पतालों के साथ अनुबंध था जिसे बढ़ाकर 15 कर दिया गया है। इनमें छह आगरा, चार ग्रेटर नोएडा व पांच अस्पताल मथुरा के हैं। इससे हादसे होने पर कम समय में इलाज की व्यवस्था हो सकेगी। इन अस्पतालों में कोई भी मरीज को भर्ती करने से मना नहीं कर सकेगा। साथ ही कुछ बेड रिजर्व रखने होंगे। 


हर 10 किमी पर तैनात रहेगी एंबुलेंस और क्रेन 

सीईओ ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस व क्रेन की तैनाती भी बढ़ा दी जाएगी। अब हर 10 किलोमीटर पर एक एंबुलेंस व क्रेन तैनात रहेगी, जिससे हादसे की सूचना मिलने पर 10 से 15 मिनट में मदद पहुंच सके। हाइवे साथी ऐप को भी और अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे कि वाहन चालकों को आगे के रास्ते की सही जानकारी मिल सके। साथ ही स्पीड गन कुछ और जगह लगाने की योजना है। इसके लिए जेपी कंपनी से बातचीत चल रही है। सीईओ ने बताया कि एक्सप्रेसवे की सेफ्टी ऑडिट का काम 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed