फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Smartphone exports from India to America increased by 254% trade worth $3.53 billion in April-Dec 2023

Report: भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन का निर्यात 254% बढ़ा, अप्रैल-दिसंबर, 2023 में 3.53 अरब डॉलर का व्यापार

Mon, 18 Mar 2024 05:47 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 18 Mar 2024 05:47 AM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि भारत स्मार्टफोन के लिए एक प्रमुख उत्पादन केंद्र के रूप में उभर रहा है। स्मार्टफोन विनिर्माण में वृद्धि से निर्यात में इजाफा हुआ है। इसके अलावा, उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना की घोषणा और अमेरिकी कंपनी एपल के भारत में आईफोन विनिर्माण शुरू करने से भी निर्यात बढ़ाने में मदद मिली है।

विज्ञापन
Smartphone exports from India to America increased by 254% trade worth $3.53 billion in April-Dec 2023
अमेरिका-भारत - फोटो : pixabay

विस्तार

भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने यानी अप्रैल-दिसंबर अवधि में 253.70 फीसदी बढ़कर 3.53 अरब डॉलर पहुंच गया। भारत इसके साथ ही चीन और वियतनाम के बाद अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्यातक बन गया है। हालांकि, इस दौरान चीन और वियतनाम से निर्यात में गिरावट आई है। भारत 2022-23 की समान अवधि में भारत ने अमेरिका को सिर्फ 99.8 करोड़ डॉलर के स्मार्टफोन बेचे थे।

विज्ञापन

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2023-24 की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान स्मार्टफोन निर्यात में भारत की हिस्सेदारी बढ़कर 7.76 फीसदी पर पहुंच गई। 2022-23 की समान अवधि में यह दो फीसदी थी। आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान चीन का अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात 38.26 अरब डॉलर से घटकर 35.1 अरब डॉलर रह गया। वियतनाम से निर्यात भी 9.36 अरब डॉलर से गिरकर 5.47 अरब डॉलर रह गया। 

विज्ञापन

विनिर्माण और पीएलआई ने बढ़ाई रफ्तार
एक अधिकारी ने बताया कि भारत स्मार्टफोन के लिए एक प्रमुख उत्पादन केंद्र के रूप में उभर रहा है। स्मार्टफोन विनिर्माण में वृद्धि से निर्यात में इजाफा हुआ है। इसके अलावा, उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना की घोषणा और अमेरिकी कंपनी एपल के भारत में आईफोन विनिर्माण शुरू करने से भी निर्यात बढ़ाने में मदद मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्ष-5 आपूर्तिकर्ताओं के निर्यात में गिरावट
चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में शीर्ष-5 आपूर्तिकर्ताओं से अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात घटकर 45.1 अरब डॉलर रह गया। 2022-23 की समान अवधि में इन देशों ने अमेरिका को 49.1 अरब डॉलर का स्मार्टफोन निर्यात किया था। शीर्ष-5 आपूर्तिकर्ताओं में भारत, चीन, वियतनाम, दक्षिण कोरिया और हांगकांग शामिल हैं। दक्षिण कोरिया से अमेरिका को निर्यात 85.8 करोड़ डॉलर से घटकर 43.2 करोड़ डॉलर रह गया। हांगकांग से निर्यात 13.2 करोड़ से कम होकर 11.2 करोड़ डॉलर पर आ गया।

कुल निर्यात बढ़कर 10.5 अरब डॉलर
भारत ने स्मार्टफोन निर्यात के मोर्चे पर 2022-23 में दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जब देश से निर्यात इस अवधि में बढ़कर 10.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आगे भी यह रफ्तार कायम रखी और भारत ने 2023-24 की अप्रैल-दिसंबर अवधि में दुनिया को 10.5 अरब डॉलर के स्मार्टफोन बेच दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed