फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Skipper bags power transmission project orders worth Rs 1135 cr

West Bengal: स्किपर को 1135 करोड़ रुपये के बिजली ट्रांसमिशन परियोजना का मिला आर्डर, निदेशक ने जताई खुशी

Sun, 18 Jun 2023 05:43 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Jun 2023 05:43 AM IST
सार

ऑर्डर में पावरग्रिड कॉर्पोरेशन के लिए नई ट्रांसमिशन लाइन परियोजनाओं के डिजाइन, आपूर्ति और निर्माण के साथ-साथ लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में टॉवर और पोल निर्यात आपूर्ति शामिल हैं।

विज्ञापन
Skipper bags power transmission project orders worth Rs 1135 cr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रक्चर्स की अग्रणी निर्माता स्किपर लिमिटेड को 1,135 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। ऑर्डर में पावरग्रिड कॉर्पोरेशन के लिए नई ट्रांसमिशन लाइन परियोजनाओं के डिजाइन, आपूर्ति और निर्माण के साथ-साथ लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में टॉवर और पोल निर्यात आपूर्ति शामिल हैं।

विज्ञापन


स्किपर के निदेशक शरण बंसल ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर डिवीजन को 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 4,500 करोड़ रुपये की है और इसका लक्ष्य अगले तीन वर्षों में अपने राजस्व को दोगुना कर 4,000 करोड़ रुपये करना है।

विज्ञापन

पेंडोरा पेपर्स: स्वरूप भाइयों का 30.60 करोड़ का निवेश जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के आरोप में विक्रम स्वरूप और गौरव स्वरूप की तरफ से प्रतिभूतियों में किए गए 30.60 करोड़ रुपये मूल्य के निवेश को जब्त कर लिया है। दोनों भाइयों के नाम पेंडोरा पेपर्स नामक वैश्विक वित्तीय डाटा लीक में सामने आए थे। ईडी जांच में पाया गया कि एप्सिलॉन एंटरप्राइजेज लि. के बैंक खाते स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, जर्सी और बैंक जे सफरा सरसिन, स्विट्जरलैंड में थे। स्वरूप बंधुओं के पास इन खातों में विदेशी मुद्रा के रूप में संपत्ति थी। पेंडोरा पेपर्स में भारत समेत 200 से अधिक देशों के अमीरों के अन्य देशों में लेन-देन की जानकारी दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed