फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sitharaman slams Chidambaram comments on Rs 2,000 currency note withdrawal

2000 Note: चिदंबरम को सीतारमण का जवाब; कहा- RBI के निर्णय पर संदेह करना पूर्व वित्तमंत्री के लिए अच्छा नहीं

Mon, 29 May 2023 05:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 29 May 2023 05:07 PM IST
सार

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की टिप्पणी पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया है। निर्मला सीतारमण ने पूर्व वित्तमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों में केंद्रीय बैंक के निर्णय पर आक्षेप लगाना पूर्व वित्त मंत्री को शोभा नहीं देता।  

विज्ञापन
Sitharaman slams Chidambaram comments on Rs 2,000 currency note withdrawal
पी चिदंबरम और निर्मला सीतारमण - फोटो : amar ujala

विस्तार

आरबीआई ने हाल ही में दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने का एलान किया था। साथ ही रिजर्व बैंक ने यह भी कहा था कि ये मुद्रा वैध परिचालन में बनी रहेगी। इन नोटों को वापस लेने के बाद विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रही है। इस बीच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भी इसे लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि 2000 रुपये के नोट की शुरुआत और उसे वापस लेने के तमाशे ने भारतीय मुद्रा की अखंडता और स्थिरता पर संदेह पैदा किया है। उनकी टिप्पणी पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया है। निर्मला सीतारमण ने पूर्व वित्तमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों में केंद्रीय बैंक के निर्णय पर आक्षेप लगाना पूर्व वित्त मंत्री को शोभा नहीं देता।  

विज्ञापन


 निर्मला सीतारमण ने किया पलटवार
पूर्व वित्त मंत्री के इसी बयान पर निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया है। उन्होंने कहाकि इस प्रकार के मामलों, मुद्रा, केंद्रीय बैंक के निर्णय पर संदेह करना पूर्व वित्त मंत्री के लिए अच्छा नहीं है। वह मंत्रालय के साथ रहे हैं। संप्रग सरकार के 10 साल के कार्यकाल में वे लंबे समय तक वह वित्त मंत्री रहे थे। उसी समय हमने संसद में कई सवाल उठाए थे और हमारे पास उनके लिए कोई ठोस जवाब नहीं था। सीतारमण ने कहा कि मुझे लगता है कि हम सभी के लिए यह बेहतर होगा कि हम स्थिति को समझें। आरबीआई द्वारा लिए गए निर्णय के अनुरूप टिप्पणी करें और तुच्छ टिप्पणी न करें।
विज्ञापन

 
 क्या बोले थे पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने 2000 के नोटों को वापस लेने के आरबीआई के निर्णय पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि 2,000 रुपये के नोट की शुरुआत और इसके बाद इसे वापस लेने से भारतीय मुद्रा की अखंडता और स्थिरता पर संदेह पैदा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रमुख आर्थिक संकेतक गिरावट की ओर इशारा कर रहे हैं और इस बात का कम भरोसा है कि अर्थव्यवस्था में मजबूती दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व वित्तमंत्री ने मणिपुर के हालात को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर की स्थिति बेहद खतरनाक है। वहां हाल के जातीय संघर्षों में 75 से अधिक लोगों की जान चली गई है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।  


पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि पीएम ने कर्नाटक में प्रचार किया, जापान और अन्य देशों का दौरा किया, लेकिन वह मणिपुर नहीं जा सके। सवाल करते हुए चिदंबरम ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री को राज्य का दौरा नहीं करना चाहिए?आगे उन्होंने दिल्ली में पहलवानों के साथ पुलिस की हाथापाई को लेकर सरकार की चुप्पी को चौंकाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इससे भी बुरी बात यह है कि सरकार अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास भी नहीं करती है और सभी लोगों के लिए शासन करती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed