फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Update Today Gift Nifty 50 Opening Indian Stock Market Sensex Updates in Hindi

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला; सेंसेक्स 449 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा

Tue, 14 Jan 2025 09:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 14 Jan 2025 09:33 AM IST
विज्ञापन
Share Market Update Today Gift Nifty 50 Opening Indian Stock Market Sensex Updates in Hindi
Share Market - फोटो : Amar Ujala

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 449.48 अंक उछलकर 76,779.49 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 141.25 अंक चढ़कर 23,227.20 अंक पर पहुंचा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,892.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन


चार सत्र की गिरावट के बाद वापसी
घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने पिछले चार सत्र में भारी गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में वापसी की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 449.48 अंक चढ़कर 76,779.49 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 141.25 अंक की बढ़त के साथ 23,227.20 अंक पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स पिछले चार कारोबारी सत्रों में 1,869.1 अंक या 2.39 प्रतिशत टूटा है।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एनटीपीसी, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर में नौ प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। टेक महिन्द्रा, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और नेस्ले के शेयर भी नुकसान में रहे।

अन्य बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे।

Share Market Update Today Gift Nifty 50 Opening Indian Stock Market Sensex Updates in Hindi
रुपया बनाम डॉलर - फोटो : अमर उजाला

रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा
अमेरिकी मुद्रा में गिरावट तथा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अपने अब तक के सबसे निचले स्तर से उबरकर 21 पैसे मजबूत हुआ और 86.49 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.57 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले 86.49 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की बढ़त दर्शाता है। 

दो साल की सबसे बड़ी गिरावट सोमवार को दर्ज की गई
रुपये में एक सत्र में करीब दो साल की सबसे बड़ी गिरावट सोमवार को दर्ज की गई। वह 66 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.70 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। रुपया 30 दिसंबर को 85.52 के स्तर पर बंद होने के बाद से पिछले दो सप्ताह में एक रुपये से अधिक की बड़ी गिरावट देख चुका है। रुपया पहली बार 19 दिसंबर 2024 को 85 प्रति डॉलर के पार गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed