फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Sensex Opening Bell NIFTY Stock Markets Top Gainers and Losers news and updates

Sensex Opening Bell: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 120 अंक की बढ़त, निफ्टी 24,300 पर

Tue, 03 Dec 2024 11:41 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 03 Dec 2024 11:41 AM IST
सार

Share Market Opening: शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 300.98 अंक चढ़कर 80,549.06 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 101.85 अंक चढ़कर 24,377.90 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से अदाणी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील में सर्वाधिक लाभ रहा।

विज्ञापन
Share Market Sensex Opening Bell NIFTY Stock Markets Top Gainers and Losers news and updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार में तेजी देखी गई है। सुबह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर खुले। जहां सेंसेक्स कल के बंद के मुकाबले 120 अंक ऊपर चढ़कर 80,350 तक के आंकड़े पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 33 अंक ऊपर खुला और 24,309 तक पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक जैसे ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी तथा वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही।

विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 300.98 अंक चढ़कर 80,549.06 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 101.85 अंक चढ़कर 24,377.90 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से अदाणी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील में सर्वाधिक लाभ रहा।आईटीसी, भारती एयरटेल, सन फार्मा और पावर ग्रिड पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था।

विज्ञापन

सोमवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर सकारात्मक दायरे में बंद हुए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 238.28 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,588.66 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "बाजार का लचीलापन इसकी वापसी की क्षमता से स्पष्ट है। रिलायंस और एचडीएफसी बैंक जैसे बाजार के दिग्गज शेयरों की मजबूती बाजार को लचीलापन प्रदान कर सकती है।" वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत बढ़कर 71.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

सोमवार को शुरुआती बढ़त के बाद बीएसई का सेंसेक्स 445.29 अंक या 0.56 प्रतिशत चढ़कर 80,248.08 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 144.95 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 24,276.05 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed