फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Sensex end at fresh lifetime high Nifty also soars record points news in Hindi

बाजार का हाल: सेंसेक्स ने पहली बार पार किया 55 हजार का आंकड़ा, निफ्टी में भी रिकॉर्ड उछाल

Fri, 13 Aug 2021 05:35 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 13 Aug 2021 05:35 PM IST
सार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने नई ऊचाइयां छुईं। सेंसेंक्स जहां अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ तो निफ्टी ने भी नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Share Market Sensex end at fresh lifetime high Nifty also soars record points news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन काफी बेहतर रहा। सेंसेक्त 593.31 अंत ऊपर बढ़ा और अपने अब तक के सर्वोच्च स्तर 55,437.29 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 164.70 अंकों का उछाल आया और यह 16,529.10 अंक पर बंद हुआ। इसके अलावा, रुपया सपाट स्तर पर रहा। इसकी कीमत में एक पैसे की मामूली बढ़त हुई और यह 74.24 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


आज शेयर बाजार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 55103.44 पर था। वहीं निफ्टी 16,387.50 के रिकॉर्ड स्तर के साथ शुरू हुआ था।वैश्विक स्तर पर बढ़त के साथ निवेशकों की आईटी ,बैंकिंग, ऑटो और बिजली शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को सेंसेक्स 54,874.10 और निफ्टी 16,375.50 के रिकॉर्ड स्तर पर था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार पार किया 55 हजार का आंकड़ा
बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में आज 593.31 अंक (1.08 फीसदी) का इजाफा हुआ और यह पहली बार 55,437.29 अंकों पर पहुंच गया। यह इसका अब तक का  सबसे ऊंचा बंद स्तर है। दिन में भी सेंसेक्स ने 55,487.79 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ था। सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) का शेयर सबसे अधिक तीन फीसदी से ज्यादा बढ़ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पहली बार 16,500 अंक के स्तर को पार कर गया। निफ्टी 164.70 अंक (1.01 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,529.10 अंक के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी ने 16,543.60 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ। पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, डॉ. रेड्डीज, और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed