फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Opening Bell: Sensex tanks in early trade Nifty declines Rupee Dollar Gold Silver Rate

Share Market: शुरुआती झटकों के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 24300 के करीब

Mon, 02 Dec 2024 09:55 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 02 Dec 2024 09:55 AM IST
सार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई, लेकिन उसके बाद बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर लौट आया। सोमवार को आखिरी सत्र के दौरान सेंसेक्स 436.59 (0.54%) अंकों की बढ़त के साथ 80,239.38 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 146.75 (0.61%) अंक उछलकर 24,277.85 पर पहुंच गया। आइए जानें बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell: Sensex tanks in early trade Nifty declines Rupee Dollar Gold Silver Rate
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई, लेकिन उसके बाद बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर लौट आया। सोमवार को आखिरी सत्र के दौरान सेंसेक्स 436.59 (0.54%) अंकों की बढ़त के साथ 80,239.38 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 146.75 (0.61%) अंक उछलकर 24,277.85 पर पहुंच गया। बाजार में बढ़ी खरीदारी के बीच सेंसेक्स करीब 500 अंकों तक चढ़ा, जबकि निफ्टी 24300 करीब जाने में सफल रहा।

विज्ञापन


इससे पहले, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 493.84 अंक की गिरावट के साथ 79,308.95 अंक तक गिर गया, जबकि निफ्टी 122.45 अंक फिसलकर 24,008.65 अंक पर पहुंच गया। इस बीच रुपया अपने सर्वकालिक निम्न स्तर से उबरता हुआ दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.58 पर पहुंच गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर



इस वजह से दर्ज की गई गिरावट
विदेशी पूंजी की सतत निकासी से बाजार की धारणा प्रभावित हुई और घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 493.84 अंक की गिरावट के साथ 79,308.95 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 122.45 अंक फिसलकर 24,008.65 अंक पर रहा। निराशाजनक व्यापक आर्थिक आंकड़ों का असर भी बाजार पर पड़ा। 


एफआईआई शुक्रवार को बिकवाल रहे थे
शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण तथा खनन क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन और कमजोर उपभोग के कारण भारत की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में घटकर करीब दो वर्ष के सबसे निचले स्तर 5.4 प्रतिशत पर आ गई। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,383.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

किसे फायदा, किसे नुकसान? 
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

रुपये ने सीमित दायरे में किया कारोबार
घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में स्थिर खुला और अपने सर्वकालिक निम्न स्तर से केवल दो पैसे चढ़कर 84.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने निवेशकों की भावनाओं को और प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.59 प्रति डॉलर पर खुला और सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ 84.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले केवल दो पैसे की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निम्न स्तर 84.60 पर भी पहुंच गया। रुपया शुक्रवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed