फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Opening Bell: Sensex declines in early trade Nifty dips too All about it

Share Market: कमजोर वैश्विक रुझानों से फिसला बाजार, थोक महंगाई के आंकड़ों से पहले सेंसेक्स-निफ्टी नरम पड़े

Mon, 16 Dec 2024 09:53 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 16 Dec 2024 09:53 AM IST
सार

घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ 84.83 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.83 प्रति डॉलर पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell: Sensex declines in early trade Nifty dips too All about it
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को गिरावट के साथ शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार लाल निशान पर खुला। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 215.59 अंक की गिरावट के साथ 81,917.53 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 49.45 अंक फिसलकर 24,718.85 अंक पर रहा। इससे पहले शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,335.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विज्ञापन


सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, भारती एयरटेल, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी और सन फार्मा सबसे ज्यादा अधिक गिरावट में रहे। आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी रही।
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

मिश्रित वैश्विक संकेतों के कारण निवेशक बरत रहे सतर्कता

स्टॉक्सबॉक्स के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक, सीएफटीई, चार्टर्ड मार्केट टेक्नीशियन, अमेय रणदिवे ने कहा, "मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारत में शेयर बाजारों में सतर्कता रहने की उम्मीद है, क्योंकि निवेशक इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।"


एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,335.32 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "शुक्रवार को देखी गई अत्यधिक अस्थिरता निकट अवधि के बाजार रुझान के बारे में धारणाओं में तीव्र अंतर को दर्शाती है।

हालांकि, पिछले दो महीनों में लगातार बिकवाली के बाद दिसंबर में अब तक एफआईआई की ओर से खरीदार बनना सकारात्मक है, लेकिन निवेशकों को यह नहीं मानना चाहिए कि एफआईआई खरीदारी जारी रखेंगे। मजबूत डॉलर और अमेरिका में उच्च बांड प्रतिफल पूंजी प्रवाह के लिए बाधा हैं।" वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत गिरकर 74.26 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 843.16 अंक या 1.04 प्रतिशत उछलकर 82,133.12 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 219.60 अंक या 0.89 प्रतिशत चढ़कर 24,768.30 अंक पर बंद हुआ था।

रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे गिरा

घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ 84.83 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.83 प्रति डॉलर पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.80 पर बंद हुआ। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.86 पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed