Share Market News: दो दिनों की निराशा के बाद बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 478 अंक उछला, निफ्टी 17100 के पार
Share Market News: बुधवार को बाजार में ज्यादातर सभी सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिली। आईटी, ऑटो, बैंकिंग, फार्मा, एनर्सी, मेटल, रियल एस्टेट, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी, सभी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से जारी मंदी पर बुधवार को ब्रेक लगता दिखा और बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि बाजार में पूरे दिन उठापटक देखने को मिली। शुरुआती काराबार के बाद बाजार में गिरावट दिखी पर दोपहर के बाद यह संभलता दिखा। कारोबार बंद होते समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 478 अंकों की बढ़त के साथ 57,625 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 17,000 के आंकड़े को पार करते हुए 140 अंकों की तेजी केक साथ 17,123 अंको पर बंद हुआ।
बुधवार को बाजार में ज्यादातर सभी सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिली। आईटी, ऑटो, बैंकिंग, फार्मा, एनर्सी, मेटल, रियल एस्टेट, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी, सभी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए हैं। स्मॉल कैप इंडेक्स और मिड कैप इंडेक्स में भी खरीदारी दिखी है। निफ्टी के 50 शेयरों में 43 शेयर तेजी के साथ बंद हुए जबकि 7 शेयरों में गिरावट दिखी। वहीं, सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 शेयर तेजी के साथ बंद हुए और 5 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।
शेयर बाजार में बुधवार को कुल 3571 शेयरों की खरीद-बिक्री की गई। इनमें 1681 शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि 1760 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। 130 शेयरों की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाजार में दो सौ शेयरों ने अपने अपर सर्किट को छूटा जबकि 162 शेयर लोअर सर्किट के साथ बंद हुए। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 271.67 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है।
बुधवार के कारोबारी सेशन में बाजार में पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी दिखी वहीं, एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डी, भारती एयरटेल और टाइटन जैसी कंपनियों के शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए।