फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Closing Sensex falls Nifty declines Rupee falls 33 paise against US dollar

Share Market Closing: सेंसेक्स 419 अंक टूटा, निफ्टी में गिरावट; डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर

Thu, 10 Nov 2022 11:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Share Market Closing Sensex falls Nifty declines Rupee falls 33 paise against US dollar
शेयर बाजार - फोटो : iStock

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर गिरावट के बीच वाहन, वित्तीय व ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 420 अंक टूटकर 61,000 के नीचे पहुंच गया। रुपये में गिरावट से भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा।

विज्ञापन


सेंसेक्स 419.85 अंक गिरकर 60,613.70 पर बंद हुआ। निफ्टी 128.80 अंक टूटकर 18,028.20 पर बंद हुआ। सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 2.42 लाख करोड़ घटकर 281.59 लाख करोड़ रुपये रह गई। सेंसेक्स की 30 में 24 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।
विज्ञापन


बाजार में अब नया चलन
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर ने कहा, निवेशकों को अमेरिका में खुदरा महंगाई के आंकड़ों की प्रतीक्षा थी, जो घटकर 7.7% रह गई। वैश्विक बाजारों में नरम रुख को देखते हुए घरेलू बाजार में निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, यह अब नया चलन है कि जब वैश्विक बाजारों में दबाव होता है तो बाजार नीचे आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोना 135 रुपये महंगा, चांदी सस्ती
वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी से बृहस्पतिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 135 रुपये महंगा होकर 51,898 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि, चांदी 250 रुपये सस्ती होकर 61,618 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,709 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी गिरावट के साथ 21.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। 


डॉलर के मुकाबले रुपया चौथे सत्र में भी मजबूत 
डॉलर के मुकाबले रुपये में बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन तेजी रही और यह 7 पैसे मजबूत होकर 81.40 पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी पूंजी के सतत प्रवाह से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.61 पर खुला। कारोबार के दौरान 81.38 से 81.92 के दायरे में रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed