Sensex Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 878 अंक टूटा, निफ्टी 18500 के नीचे
गुरुवार को सेंसेक्स 878 अंक फिसल कर 61799 पर और निफ्टी 245 अंक टूटकर 18414 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी 43500 के नीचे पहुंच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में जारी तेजी पर गुरुवार को ब्रेक लग गया। गुरुवार को सेंसेक्स 878 अंक फिसल कर 61799 पर और निफ्टी 245 अंक टूटकर 18414 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी 43500 के नीचे पहुंच गया। इसमें 500 अंकों की गिरावट नजर आई। गुरुवार के दिन बाजार में आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली दिखी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयर ही हरे निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए। वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, टाइटन, इंफोसिस, एचडीएफसी और आईटीसी के शेयरों में गिरावट दिखी। रुपये में 30 पैसे की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह डॉलर के मुकाबले 82.76 रुपये के लेवल पर बंद हुआ।
# निफ्टी के टॉप गेनर और टॉप लूजर शेयर
# ऑयल और गैस सेक्टर के शेयरों ने दूसरे सेक्टर्स की तुलना में किया बढ़िया प्रदर्शन
# आईआरसीटीसी के शेयरों में पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई
गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के शेयर पांच प्रतिशत लुढ़कर कर 697 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट सरकार की ओर से इसकी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की खबरों बाद आई है। सरकार की कोर से कहा गया है कि वह आईआरसीटीसी में आपनी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी ऑफर फोर सेल (OFS) के जरिए बेचेगी।
# शेयर बाजार में विभिन्न सेक्टरों का ऐसा रहा प्रदर्शन
# बाजार पर दिखा अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा करने का असर
बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने महंगाई को कम करने की कोशिशों के तहत ब्याज दरों को और 50 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ा दिया है। अमेरिका में इंटरेस्ट रेट अब 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल ने कहा कि 2023 में भी महंगाई के खिलाफ जंग जारी रहेगी और इंटरेस्ट रेट को 5.1 फीसदी तक बढ़ाया जाएगा। फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद गुरुवार को बाजार पर शुरुआती सेशन से ही दबाव दिखा। उससे पहले ग्लोबल इंडेक्स भी कमजोरी के साथ बंद हुए।
# बैंक ऑफ इंग्लैंड ने भी ब्याज दरें बढ़ाईं
बैंक ऑफ इंग्लैंड ने गुरुवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर को 3% से बढ़ाकर 3.5% कर दिया। बीओई ने लगातार ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक ऑफ इंग्लैंड अक्तूबर महीने में मूल्य वृद्धि के 41 वर्षों के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद इसे लगातार नीचे लाने की कोशिया में जुटा है। बीओई की मौद्रिक नीति समिति के सदस्यों ने 6-3 वोटों के अंतर से ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला लिया। बैंक की ओर से कहा गया है कि ब्याज दरों में और बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि कीमतें व मजदूरी बढ़ने से मुद्रास्फीति का दबाव और बढ़ सकता है।
# निवेशकों की संपत्ति में तीन लाख करोड़ रुपये की गिरावट
गुरुवार के दिन घरेलू शेयर बाजार में आज 3680 शेयरों में ट्रेडिंग हुई जिसमें 2152 शेयर गिरकर बंद हुए जबकि 1404 शेयरों ने हरे निशान पर कारोबार किया। बाजार में कमजोरी के बीच निवेशकों की संपत्ति में 3 लाख करोड़ रुपये की करीब गिरावट आ गई है। गुरुवार को बाजार बंद होते समय बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 291 लाख करोड़ रुपये से घटकर 288.36 करोड़ रुपये पर आ गई है।