{"_id":"62bd8bdade8732250641b756","slug":"shaktikanta-das-rbi-governor-said-cryptocurrency-is-dangerous-claims-in-fsr-report-economy-on-the-way-to-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cryptocurrency: RBI गवर्नर बोले- क्रिप्टोकरेंसी खतरनाक, रिपोर्ट में दावा- इकोनॉमी रिकवरी की राह पर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Cryptocurrency: RBI गवर्नर बोले- क्रिप्टोकरेंसी खतरनाक, रिपोर्ट में दावा- इकोनॉमी रिकवरी की राह पर
Thu, 30 Jun 2022 05:59 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 30 Jun 2022 05:59 PM IST
सार
आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि वित्तीय प्रणाली जैसे-जैसे डिजिटल होती जा रही है, साइबर जोखिम भी बढ़ता जा रहा है। इस पर विशेष ध्यान देने और सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास
- फोटो : PTI
विस्तार
आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। दास ने तेजी से प्रचलन में आ रहे क्रिप्टोकरेंसी को एक स्पष्ट खतरा बताया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि ऐसा कुछ भी जो बिना किसी अंतर्निहित विश्वास या मूल्य के है या जिसका मूल्य सिर्फ परसेप्शन के आधार पर तय किया जाता है, वह सिर्फ एक परिष्कृत (Sophisticated) नाम के साथ की गई अटकलबाजी है। उन्होंने कहा है कि हमें क्षितिज पर उभरते जोखिमों से सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि इस एफएसआर (Financial Stability Report) के स्ट्रेस टेस्ट में यह बात सामने आई है कि बैंक न्यूनतम पूंजी आवश्यकता से नीचे गिरे बिना भी गभीर और तनावपूर्ण आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा है हाल के दिनों में चुनौतियों के बावजूद अर्थव्यवस्था रिकवरी की राह पर है पर हमें महंगाई और जियो-पॉलिटिकल चुनौतियों से सख्ती से निपटने की जरूरत है।
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि टेक्नोलॉजी के कारण फाइनेंशियल सेक्टर की पहुंच बढ़ी है। उन्होंने इसका समर्थन करते हुए कहा है कि तकनीक के लाभों का पूरी तरह से उपयोग किया जाना चाहिए पर वित्तीय स्थिरता को बाधित करने की इसकी क्षमता से बचाव किया जाना भी जरूरी है। इसलिए सुरक्षा के साथ कतई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि वित्तीय प्रणाली जैसे-जैसे डिजिटल होती जा रही है, साइबर जोखिम भी बढ़ता जा रहा है। इस पर विशेष ध्यान देने और सावधान रहने की जरूरत है।