फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   seven lakh new jobs will be created in 2020, salary to rise by eight percent

निजी क्षेत्र में पैदा होंगी सात लाख नौकरियां, आठ फीसदी बढ़ेगा वेतनः सर्वे

Wed, 01 Jan 2020 07:24 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 01 Jan 2020 07:24 PM IST
सार

  • कारोबार को लेकर उत्साहित निजी कंपनियां, भर्तियों में स्टार्टअप्स की रहेगी धाक
  • 42 बड़े शहरों और 12 औद्योगिक क्षेत्रों की 4,278 कंपनियां सर्वेक्षण में हुईं शामिल 

विज्ञापन
seven lakh new jobs will be created in 2020, salary to rise by eight percent
employment

विस्तार

नए साल में कारोबार को लेकर निजी कंपनियां खासी उत्साहित नजर आ रही हैं। इसीलिए 2020 में निजी क्षेत्र सात लाख नई भर्तियां और वेतन में अनुमानित तौर पर लगभग आठ फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। एक सर्वेक्षण में ये बातें सामने आई हैं। 

विज्ञापन


माईहायरिंग क्लब डॉट कॉम एंड सरकारी-नौकरी डॉट इन्फो इम्प्लॉयमेंट ट्रेंड सर्वे (एमएसईटीएस), 2020 से संकेत मिलते हैं कि नियोक्ता अपनी भर्ती योजनाओं को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। माईहायरिंग क्लब डॉट कॉम और सरकारी-नौकरी डॉट इन्फो के सीईओ राजेश कुमार ने कहा, ‘नए कैलेंडर वर्ष 2020 में लगभग 7 लाख नई नौकरियां पैदा होने का अनुमान है। सबसे ज्यादा योगदान स्टार्टअप्स की तरफ से होगा, जिनके हर क्षेत्र में ज्यादा नौकरियां पैदा  होने का अनुमान है।’ इस सर्वेक्षण में 42 बड़े शहरों में 12 उद्योग क्षेत्रों की 4,278 कंपनियों को शामिल किया गया था।

विज्ञापन

मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू में सबसे ज्यादा मौके

2020 में बंगलूरू, मुंबई, दिल्ली एनसीआर, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद और पुणे के इस मामले में सबसे आगे रहने का अनुमान है, जहां कुल 5,14,900 नौकरियां पैदा होंगी। बाकी रोजगार के मौके टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में बनेंगे। राजेश कुमार ने कहा, ‘मेट्रो शहरों की तुलना में टीयर 2 और टीयर 3 शहरों में ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी, जो लागत घटाने के लिए मेट्रो शहरों से दूसरे शहरों की ओर रुख कर रही हैं। वर्ष 2020 में अन्य कौशल की तुलना में तकनीक या तकनीक कौशल की मांग खासी ज्यादा होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में निकलीं 5.9 लाख नौकरियां

सर्वेक्षण के मुताबिक, वर्ष 2019 में 6.2 लाख नौकरियों के अनुमान की तुलना में लगभग 5.9 लाख नौकरियां पैदा हुई थीं। वर्ष 2020 में खुदरा और ई-कॉमर्स सेक्टर की धाक रहने का अनुमान है, जिनमें 1,12,000 नौकरियां पैदा होने का अनुमान है। इसके बाद आईटी एंड आईटीईएस (1,05,500), एफएमसीजी (87,500), विनिर्माण (68,900), बीएफएसआई (59,700) सेक्टर रहेंगे।


वहीं 2020 में दक्षिण क्षेत्र के नौकरियों के मामले में सबसे आगे रहने का अनुमान है, जिसमें 2,15,400 रोजगार पैदा हो सकते हैं। इसके बाद उत्तरी क्षेत्र (1,95,700), पश्चिमी क्षेत्र (1,65,700) और पूर्वी क्षेत्र (1,25,800) रहेंगे।

पिछले साल से ज्यादा बढ़ेगा वेतन

सर्वेक्षण के मुताबिक, देश में वेतन और बोनस में इकाई अंक में बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जो कुल 8 फीसदी के आसपास रह सकती है। राजेश कुमार ने कहा, ‘वेतन बढ़ोतरी लगभग 8 फीसदी और बोनस 10 फीसदी रहने का अनुमान है, जिसकी वजह बाजार की वर्तमान धारणा हो सकती है। वेतन बढ़ोतरी और बोनस बीते साल की तुलना में 1 फीसदी अंक ज्यादा रहने का अनुमान है, जिसका सबसे ज्यादा असर प्रबंधन के स्तर पर होगा।’



शाइन डॉट कॉम के सीईओ जैरस मास्टर ने कहा कि 2020 में मौजूदा कर्मचारियों को ज्यादा कुशल बनाना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि इस कुशलता की कमी को दूर करने के लिए नियोक्ता लचीले संगठनात्मक ढांचे में बदलती भूमिकाओं को स्वाकीर करने में सक्षम पेशेवरों को नियुक्त करने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 2020 में डाटा साक्षरता पर भी जोर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed