फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Services sector activity in India hits 1-year low in Nov on slower order growth, output: PMI

PMI: देश में सेवा क्षेत्र की गतिविधि नवंबर में एक साल के निचले स्तर पर, पीएमआई के आंकड़ों में पुष्टि

Tue, 05 Dec 2023 03:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 05 Dec 2023 03:10 PM IST
सार

परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर का सूचकांक विस्तार को दर्शाता है जबकि 50 से नीचे का स्कोर संकुचन को दर्शाता है। यह सर्वेक्षण सेवा क्षेत्र की करीब 400 कंपनियों के पैनल को भेजी गई प्रश्नावली के जवाब से तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Services sector activity in India hits 1-year low in Nov on slower order growth, output: PMI
सर्विस सेक्टर।

विस्तार

देश में सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर नवंबर में एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गई। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स अक्टूबर के 58.4 से गिरकर नवंबर में एक साल के निचले स्तर  56.9 पर आ गया। हालांकि महीने-दर-महीने आंकड़ों में गिरावट देखने के बावजूद विस्तार की यह दर अपने दीर्घकालिक औसत से मजबूत रही।

विज्ञापन


परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर का सूचकांक विस्तार को दर्शाता है जबकि 50 से नीचे का स्कोर संकुचन को दर्शाता है। यह सर्वेक्षण सेवा क्षेत्र की करीब 400 कंपनियों के पैनल को भेजी गई प्रश्नावली के जवाब से तैयार किया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है, भारत के सेवा क्षेत्र ने तीसरी तिमाही के बीच में वृद्धि की रफ्तार गंवा दी है, लेकिन हम सेवाओं की मजबूत मांग देख रहे हैं, जिससे नए कारोबार में तेजी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की इकोनॉमिक्स असोसिएट डायरेक्टर पॉलियाना डी लीमा ने कहा, "लॉन्ग टर्म ऐवरेज पर विचार करने पर विस्तार की मौजूदा दर काफी अच्छी लगती है और महंगाई बढ़ने की आशंकाओं के चलते उम्मीद कमजोर पड़ने के बावजूद बिजनेस ऐक्टिविटी का आउटलुक अच्छा बना हुआ है। कीमतों के मोर्चे पर, इनपुट लागत और आउटपुट चार्ज मुद्रास्फीति की दरें आठ महीने के निचले स्तर पर आ गईं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed