फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Services sector activities expand modestly in February PMI index reaches 51.8

राहत: फरवरी में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में दिखा सुधार, पीएमआई इंडेक्स बढ़कर 51.8 पर पहुंचा

Fri, 04 Mar 2022 02:32 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Mar 2022 02:32 PM IST
सार

Services Sector Activities Expand: शुक्रवार को जारी की गई आईएचएस मार्किट की सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया कि फरवरी महीने में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में सुधार आया है। हालांकि, यह मामूली है। बता दें कि बीते महीने सेवा क्षेत्र का पीएमआई इंडेक्स 51.8 हो गया, जो कि जनवरी महीने में 51.5 पर रहा था। 
 

विज्ञापन
Services sector activities expand modestly in February PMI index reaches 51.8
service sector

विस्तार

भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में फरवरी में बेहतर मांग की स्थिति और कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के कारण सुधार देखने को मिला है। एक मासिक सर्वेक्षण के अनुसार, बीते महीने इंडेक्स 51.8 हो गय, जो कि इससे पिछले जनवरी महीने की तुलना में कुछ ऊपर है। 

विज्ञापन


जनवरी में 51.5 के स्तर पर था
आईएचएस मार्किट इंडिया के अनुसार, फरवरी में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों का इंडेक्स बढ़कर 51.8 पर आ गया, जो कि जनवरी महीने में 51.5 पर था। रिपोर्ट के अनुसार, सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में सुधार की ये दर पिछले साल जुलाई के बाद से दूसरी सबसे धीमी है। गौरतलब है कि जनवरी महीने में भारत में सेवा क्षेत्र (सर्विस सेक्टर) की गतिविधियां छह माह के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं। जबकि, दिसंबर 2021 में यह आंकड़ा 55.5 के स्तर पर रहा था। 
विज्ञापन


कोरोना का प्रभाव कम हुआ
बता दें कि कि 50 से ऊपर की पीएमआई का मतलब होता है कि गतिविधियों में विस्तार देखने को मिल रहा है। वहीं पीएमआई के 50 से कम होना गतिविधियों में संकुचन को प्रदर्शित करता है। शुक्रवार को जारी की गई सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया कि फरवरी में मांग की स्थिति में सुधार हुआ है और कोरोना महामारी का प्रभाव कम होता दिखा है। ये दो प्रमुख कारण रहे हैं कि इन गतिविधियों में उछाल आया है। आईएचएस मार्किट के निदेशक और अर्थशास्त्री पोलीन्ना डी लीमा ने कहा कि भले ही नए व्यवसाय और उत्पादन तेजी से बढ़े, लेकिन वे अपने-अपने दीर्घकालिक औसत से नीचे थे। इस बीच महामारी से संबंधित अनिश्चितता और मुद्रास्फीति के दबाव के कारण भी वृद्धि धीमी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विनिर्माण क्षेत्र में भी हुआ सुधार 
इससे पहले बुधवार को आई रिपोर्ट के अनुसार, विनिर्माण पीएमआई पर मासिक सर्वेक्षण से पता चला है कि फरवरी में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में भी सुधार हुआ है। इसमें कहा गया कि उत्पादन और नए आर्डर की संख्या बढ़ने से देश के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां फरवरी माह के दौरान बढ़ी हैं। मांग की अनुकूल स्थिति से इन गतिविधियों को समर्थन मिला है। मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई फरवरी में बढ़कर 54.9 अंक पर पहुंच गया। एक महीना पहले जनवरी में यह 54.0 पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed