फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex rallies 459.64 pts to end at fresh all-time high of 61,765.59; Nifty surges 138.50 pts to record 18,477.05 

Share market news: सेंसेक्स में 459 अंकों की बढ़त, अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

Mon, 18 Oct 2021 04:30 PM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 18 Oct 2021 04:30 PM IST
सार

सोमवार को भी शेयर बाजार में रौनक बरकरार रही और ये ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया। जानिए किस स्तर पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी। 

विज्ञापन
Sensex rallies 459.64 pts to end at fresh all-time high of 61,765.59; Nifty surges 138.50 pts to record 18,477.05 
Sensex and nifty - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोमवार को शेयर बाजार अब तक के अपने उच्चतम स्तर तक पहुंचकर बंद हुआ। 459.64 अंकों की बढ़त के साथ सेंसेक्स 61,765.59 अंकों पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी ने 138.50 अंकों की बढ़त दर्ज की और ये 18,477.05 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकिंग, आईटी कंपनियों के शेयर रहे शीर्ष पर 
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बावजूद बैंकिंग, आईटी और मेटल शेयरों में भारी लिवाली के कारण सेंसेक्स ने सोमवार को करीब 459 अंकों की तेजी के साथ नए शिखर पर पहुंच गया। सत्र के दौरान 61,963.07 के उच्चतम स्तर को छूने के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 61,765.59 के अपने नए समापन रिकॉर्ड पर 459.64 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।



इंफोसिस ने मारी बाजी 
इसी तरह निफ्टी 138.50 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर अपने अब तक के उच्च स्तर 18,477.05 पर पहुंच गया। इसने 18,543.15 के एक नए इंट्रा-डे रिकॉर्ड को छुआ। इंफोसिस चार प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, मारुति, एसबीआई और एक्सिस बैंक रहे।

दूसरी ओर, एचसीएल टेक, एमएंडएम, डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो और भारती एयरटेल पिछड़ गए। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि चीनी जीडीपी की निराशाजनक संख्या और ऊर्जा की कमी के कारण वैश्विक मुद्रास्फीति दबाव के कारण वैश्विक बाजार में कमजोर रुझानों के बावजूद घरेलू बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। 

चीन की जीडीपी में गिरावट 
जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान चीन की जीडीपी में केवल 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो औद्योगिक गतिविधि में अपेक्षा से कम वृद्धि के कारण हुई। हालांकि, भारतीय बाजार में रुझान तेज था क्योंकि पीएसयू बैंकों, धातु, आईटी और ऊर्जा शेयरों ने अच्छी तेजी दिखाई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed