फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Today Share Market News and Updates

Share Market: अमेरिका में मंदी की आशंका से दुनियाभर के बाजारों में मचा हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाया गोता

Mon, 05 Aug 2024 09:34 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 05 Aug 2024 09:34 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 2600 अंकों से अधिक फिसल गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी बिकवाली के बाद कमजोर होकर 24000 के नीचे पहुंच गया। भारतीय बाजार के अलावे सोमवार को यूरोपीय और अन्य एशियाई बाजारों में भी भारी बिकवाली दिखी।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Today Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमेरिका में मंदी की आशंका के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 2,600 अंकों की गिरावट दिखी। वहीं हेवीवेट शेयरों में गिरावट से निफ्टी 24000 के नीचे चला गया। इस दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 17 लाख करोड़ रुपये घटकर 440.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में भारी बिकवाली के बीच सोमवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार दिखा और सेंसेक्स अपनी पिछली क्लोजिंग 80,981.95 से 2,686.09 अंक टूटकर 78,295.86 के निम्नतम स्तर तक चला गया। शुरुआती काराबार के दौरान टाइटन के शेयरों में 9% तक की गिरावट दिखी। भारतीय बाजार के अलावे यूरोपीय और एशियाई बाजारों में भी भारी बिकवाली दिखी।

विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूबे

इस बीच, बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 10.24 लाख करोड़ रुपये घटकर 446.92 लाख करोड़ रुपये रह गया। सोमवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.7525 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी50 24,000 के स्तर से नीचे 23,894 के निचले स्तर पर आ गया। सूचकांक में 824 अंक या 3.3 प्रतिशत तक की गिरावट आई। व्यापक बाजारों में निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में इंट्राडे के दौरान क्रमश: 4.2 फीसदी और 4.9 फीसदी की गिरावट आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है बाजार में गिरावट का कारण?

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी के विजयकुमार ने कहा कि वैश्विक शेयर बाजारों में तेज गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका है। अमेरिका में जुलाई में रोजगार सृजन में गिरावट दिखी है। बेरोजगारी दर में 4.3% की तेज वृद्धि आई है।। मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव भी बाजार में गिरावट का एक प्रमुख कारण है। आज सुबह निक्केई में 4% से ऊपर की गिरावट जापानी बाजार में संकट का एक संकेतक है। निवेशकों को इस करेक्शन में खरीदारी करने की जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। बाजार के स्थिर होने का इंतजार करें।

बीएसई सेंसेक्स में गिरावट के बाद 30 शेयरों की स्थिति

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

इंडिया वीआईएक्स दो महीने के उच्चतम स्तर पर
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, एमएंडएम, एसबीआई, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाइटन जैसे शेयरों में बड़ी बिकवाली दिखी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 लाल निशान में कारोबार करते दिखे। सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान इंडिया वीआईएक्स (VIX) दो महीने के उच्चतम स्तर 17.36 पर पहुंच गया और सेंसेक्स बजट के दिन की गिरावट से भी निचले स्तर 79,224 अंक से नीचे चला गया। पहली तिमाही में मुनाफे का लक्ष्य चूकने के बाद टाइटन के शेयरों में गिरावट दिखी।

लाल निशान में निफ्टी के शेयर

निफ्टी के 46 शेयर शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर रहे। टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, ओएनजीसी, श्रीराम फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील निफ्टी पर टॉप लूजर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। शुरुआती सौदों में ये 4.37% तक गिर गए।

बीएसई पर 88 शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर

सोमवार को शुरुआती सौदों में बीएसई पर 88 शेयरों ने आज अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर को छू लिया। दूसरी ओर, 42 शेयर अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed