फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sesnsex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूती; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 23350 के पार

Thu, 13 Jun 2024 09:56 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 13 Jun 2024 09:56 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 400 अंकों की बढ़त दिखी वहीं निफ्टी 75 अंकों की बढ़त के साथ 23,398.60 के करीब पहुंच गया है। आईटी और रियल्टी शेयरों में मजबूती के साथ कारोबार होता दिखा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sesnsex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

वीकली एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार होता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 400 अंकों की बढ़त दिखी वहीं निफ्टी 75 अंकों की बढ़त के साथ 23,398.60 के करीब पहुंच गया है। आईटी और रियल्टी शेयरों में मजबूती के साथ कारोबार होता दिखा।

विज्ञापन


सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर सेंसेक्स 287.51 (0.37%) अंकों की बढ़त के साथ 76,889.96 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 77.60 (0.33%) अंक मजबूत होकर 23,400.55 पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन


आईटी शेयरों में लिवाली के साथ मई में खुदरा मुद्रास्फीति के एक साल के निचले स्तर पर आने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 538.89 अंक की बढ़त के साथ 77,145.46 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 158.1 अंक की बढ़त के साथ 23,481.05 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में विप्रो, टेक महिंद्रा, नेस्ले, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा लाभ में रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावर ग्रिड में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में सोल और हांगकांग में तेजी रही जबकि तोक्यो और शंघाई में गिरावट रही।    अमेरिकी बाजार ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए।  
 
बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य वस्तुओं के दाम में मामूली गिरावट के कारण मई महीने में खुदरा मुद्रास्फीति एक साल के निचले स्तर 4.75 प्रतिशत पर आ गई और यह छह प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

उन्होंने कहा, "महंगाई के मोर्चे पर अमेरिका और भारत दोनों में अच्छी खबर है। मुद्रास्फीति के आंकड़ों से निष्कर्ष यह है कि अवस्फीति प्रक्रिया अच्छी तरह से ट्रैक पर है।" जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, 'बाजार के लिहाज से यह सकारात्मक खबर है, खासकर बैंकिंग शेयरों के लिए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल घरेलू बाजार में 426.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को लगातार सातवीं बार 5.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है। फेड प्रमुख ने मुद्रास्फीति पर मामूली प्रगति को स्वीकार किया, जबकि पिछली बैठक में कोई प्रगति नहीं हुई थी।


सैमको सिक्योरिटीज के बाजार परिप्रेक्ष्य और शोध प्रमुख अपूर्व सेठ ने कहा, बाजार ने मुद्रास्फीति पर स्वीकारोक्ति को सकारात्मक तरीके से लिया। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 149.98 अंक यानी 0.20 प्रतिशत चढ़कर 76,606.57 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 58.10 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,322.95 अंक के नए उच्चस्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed