फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 500 अंक फिसला, निफ्टी 23400 के नीचे

Mon, 18 Nov 2024 09:50 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 18 Nov 2024 09:50 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: विदेशी फंडों की लगातार निकासी, आईटी शेयरों में बिकवाली और अमेरिकी बाजारों से कमजोर संकेत के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक फिर फिसल गए। सुबह 9:46 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 511 अंक गिरकर 77,058 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 162 अंक गिरकर 23,370 पर था। आइए जानें बाजार का पूरा हाल।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 156.72 अंक गिरकर 77,423.59 पर पहुंचा। निफ्टी 64.25 अंक गिरकर 23,468.45 पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे बढ़कर 84.38 पर पहुंचा।

विज्ञापन


धीरे-धीरे सेंसेक्स 500 अंकों तक फिसल गया, वहीं निफ्टी भी 23400 से नीचे आ गया। सोमवार को भारतीय बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों में गिरावट देखी गई, क्योंकि आय में कमी और विदेशी पूंजी निकासी की चिंता थी, जबकि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन की ओर से ब्याज दरों में कटौती में कमी के संकेत ने भी धारणा को प्रभावित किया।
विज्ञापन


विदेशी फंडों की लगातार निकासी, आईटी शेयरों में बिकवाली और अमेरिकी बाजारों से कमजोर संकेत के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क फिर फिसल गए। सुबह 9:46 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 511 अंक गिरकर 77,058 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 162 अंक गिरकर 23,370 पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों में कौन गिरा-कौन चढ़ा?

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट रही। एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयरों में बढ़त दिखी।


एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,849.87 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय इक्विटी बाजार से 22,420 करोड़ रुपए निकाले। इसका कारण उच्च घरेलू शेयर मूल्यांकन, चीन में बढ़ते निवेश और अमेरिकी डॉलर के साथ-साथ ट्रेजरी प्रतिफल में वृद्धि है।

निफ्टी में शिखर से 10.4 प्रतिशत की गिरावट

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 2024 में अब तक कुल 15,827 करोड़ रुपये की बिकवाली कर दी है।  शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहे। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "भले ही निफ्टी में शिखर से 10.4 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन बाजार में निरंतर सुधार के कोई संकेत नहीं हैं। एफआईआई की लगातार बिकवाली, वित्त वर्ष 25 के लिए अधिकांश शेयरों की आय में गिरावट और ट्रंप ट्रेड के परिणाम बाजार पर भारी पड़ रहे हैं।" 



एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई और हांगकांग में तेजी रही, जबकि टोक्यो में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, "वॉल स्ट्रीट से कमजोर संकेत और अमेरिका में बॉन्ड पर बढ़ती आय से चिंता बढ़ गई है।" वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत बढ़कर 71.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 110.64 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 77,580.31 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 26.35 अंक या 0.11 प्रतिशत गिरकर 23,532.70 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed