फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell: Sensex down 950 points after weakness in global market, Nifty below 17900

Sensex Opening Bell: ग्लोबल बाजार में कमजोरी के बाद सेंसेक्स 950 अंक लुढ़का, निफ्टी 17900 के नीचे

Wed, 14 Sep 2022 04:39 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 14 Sep 2022 04:39 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: भारतीय बाजार के टूटने से निवेशकों के तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक के डूबने का अनुमान है। अमेरिका में अगस्त महीने में महंगाई दर अनुमान से अधिक रहने पर अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट आई। मंगलवार को डाओ जोंस 1276 अंक गिरकर 31,105 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक 633 अंक लुढ़ककर 11,634 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell: Sensex down 950 points after weakness in global market, Nifty below 17900
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लोबल बाजार में कमजोरी के बाद सेंसेक्स 950 अंक लुढ़क गया है, वहीं निफ्टी भी कमजोर होकर 17900 के नीचे आ गया है। सेंसेक्स फिलहाल 720 अंक टूटकर 59,850 अंकों पर तो निफ्टी 206 अंक टूटकर 17866 अंकों पर कारोबार कर रहा है। आईटी सेक्टर के शेयरों में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट दिख रही है।

विज्ञापन


अमेरिका में अगस्त महीने में महंगाई दर अनुमान से अधिक रहने पर अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट आई। मंगलवार को डाओ जोंस 1276 अंक गिरकर 31,105 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक 633 अंक लुढ़ककर 11,634 के लेवल पर बंद हुआ। एसएंडपी में 4.32 फीसदी की गिरावट दिखी। एशियाई बाजारों में भी 2.5% की गिरावट आई।
विज्ञापन


एसजीएक्स निफ्टी 300 अंक गिरा। अमेरिका में महंगाई दर अगस्त महीने में 8.3% पर पहुंच गई। महंगाई में अपेक्षा से अधिक वृद्धि कारण फेडरल रिजर्व पहले से अधिक ज्यादा आक्रामक बढ़ोतरी कर सकता है। फेडरल रिजर्व 20-21 सितंबर की बैठक में अपना फैसला सुनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed