फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell: Flat start in the market on the last trading day of the week, Sensex breaks 80 points

Sensex Opening Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 80 अंक टूटा, निफ्टी भी सुस्त

Fri, 25 Nov 2022 10:08 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 25 Nov 2022 10:08 AM IST
सार

सेंसेक्स शुक्रवार के दिन 55 अंकों की तेजी के साथ 62327 के स्तर पर, निफ्टी 44 अंकों की मजबूती के साथ 18528 के लेवल पर खुला। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 81.54 पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
Sensex Opening Bell: Flat start in the market on the last trading day of the week, Sensex breaks 80 points
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट दिख रही है। शुक्रवार के दिन बाजार में लाल निशान पर सपाट शुरुआत हुई। फिलहाल सेंसेक्स 73.69 अंकों की गिरावट के साथ 62,221.38 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 18,463.35 अंकों के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले सिंगापुर एक्सचेंज का निफ्टी वायदा 40.5 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,627.50 पर कारोबार करता दिखा इससे दलाल स्ट्रीट में शुक्रवार को लाल निशान पर कारोबार के संकेत पहले ही मिल गए थे। सेंसेक्स शुक्रवार के दिन 55 अंकों की तेजी के साथ 62327 के स्तर पर, निफ्टी 44 अंकों की मजबूती के साथ 18528 के लेवल पर जबकि बैंक निफ्टी 117 अंकों की उछाल के साथ 43192 अंकों के लेवल पर ओपन हुआ। इससे पहले, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,232 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। हालांकि, घरेलू निवेशकों (डीआईआईएस) ने 236 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 81.54 रुपये पर पहुंचा

Sensex Opening Bell: Flat start in the market on the last trading day of the week, Sensex breaks 80 points
Rupee Vs Dollar

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 81.54 पर पहुंच गया। इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 81.69 पर खुली, फिर अपने पिछले बंद भाव से 16 पैसे की वृद्धि दर्ज करते हुए 81.54 पर पहुंच गई। गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की मजबूती के साथ 81.70 पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के मिनटों के बाद अमेरिकी मुद्रा अपने ऊंचे स्तर से नरम पड़ी है। डॉलर सूचकांक जो छह मुद्राओं के बास्केट की तुलना में 0.23 प्रतिशत गिरकर 105.82 पर आ गया। इसके अलावा, कच्चे तेल की स्थिर कीमत भी निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर के पास कर रहा कारोबार

Sensex Opening Bell: Flat start in the market on the last trading day of the week, Sensex breaks 80 points
पेट्रोल-डीजल क्रूड ऑयल - फोटो : iStock
आईएफए ग्लोबल रिसर्च एकेडमी ने एक नोट में कहा, "गुरुवार की गिरावट के बाद ब्रेंट 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर है, जो कि रूसी क्रूड के लिए प्रस्तावित प्राइस कैप की तुलना में बहुत अधिक और मौजूदा स्तरों से ऊपर था।" वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.20 प्रतिशत बढ़कर 85.51 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
विज्ञापन

एलआईसी शेयर बेचकर 40180 करोड़ रुपये का मुनाफावसूली करेगी

Sensex Opening Bell: Flat start in the market on the last trading day of the week, Sensex breaks 80 points
lic new - फोटो : istock
उधर, LIC के चेयरमैन ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी अपने शेयर बेचकर 40180 करोड़ का मुनाफावसूली करेगी। भारतीय जीवन बीमा निगम की योजना अगले दो वर्षों में नॉन पार्टिसिपेंट बिजनेस का बिजनेस शेयर 9 फीसदी से बढ़ाकर 13 फीसदी करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed