फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex jumps over 500 points Nifty surges 150 points Gold Silver Rate Dollar Rupee Updates

Share Market: विदेशी फंड्स के ताजा आगमन से झूमा शेयर बाजार; बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

Mon, 24 Mar 2025 09:32 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 24 Mar 2025 09:32 AM IST
सार

पिछले सप्ताह बीएसई बेंचमार्क सूचकांक 3,076.6 अंक या 4.16 प्रतिशत बढ़ा और निफ्टी 953.2 अंक या 4.25 प्रतिशत उछला था। ऐसे में आइए जानते हैं कि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार का क्या हाल है...

विज्ञापन
Sensex jumps over 500 points Nifty surges 150 points Gold Silver Rate Dollar Rupee Updates
शेयर मार्केट - फोटो : PTI

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला। बेंचमार्क शेयर बाजार सूचकांक सोमवार को लगातार छठे सत्र में बढ़त के साथ खुले। बाजार में तेजी का कारण वित्तीय और बैंकिंग क्षेत्र के दिग्गज शेयरों में तेजी रही।

विज्ञापन


ऐसी रही बाजार की चाल
विदेशी फंड के प्रवाह और ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखा गया। अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते घरेलू शेयर बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। सोमवार को दोपहर 11 बजकर 29 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 965.08 (1.25%) अंक चढ़कर 77,809.91 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 283.45 (1.21%) चढ़कर 23,633.85 पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Sri Lanka: 'अदाणी समूह के साथ ऊर्जा समझौते में फेल रही सरकार'; PM मोदी की यात्रा से पहले विक्रमसिंघे का हमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल


 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। इसके विपरीत टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट में गिरावट देखने को मिली। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 7,470.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

यह भी पढ़ें- कनाडा में चुनाव की तारीख के एलान के बाद समीकरण कैसे; क्या ट्रेड वॉर और ट्रंप की धमकियों का पड़ेगा असर?

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए। 

पिछली सप्ताह बाजार ने चौंकाया था
इससे पहले बाजार की चौंकाने वाली अद्भुत क्षमता पिछले सप्ताह उस वक्त साफ हुई, जब निफ्टी में एक सप्ताह में 4 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई। यह इसलिए भी अहम है, क्योंकि यह तब हुआ, जब वैश्विक बाजार 2 अप्रैल से डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ लागू होने की आशंकाओं से घबराए हुए थे। दरअसल, पिछले सप्ताह बीएसई बेंचमार्क सूचकांक 3,076.6 अंक या 4.16 प्रतिशत बढ़ा और निफ्टी 953.2 अंक या 4.25 प्रतिशत उछला था। शुक्रवार को बीएसई बेंचमार्क सूचकांक 557.45 अंक या 0.73% उछलकर 76,905.51 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 159.75 अंक या 0.69% चढ़कर 23,350.40 अंक पर पहुंच गया था।

संबंधित वीडियो


शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे बढ़ा
मजबूत घरेलू प्रवाह के कारण शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढ़कर 85.86 डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.93 पर खुला, फिर कुछ बढ़त के साथ 85.86 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे अधिक है। शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे बढ़कर 85.98 डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed