फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex down by 495 points as crude touches six months high

कच्चे तेल के महंगा होने से फिसला बाजार, जेट का शेयर भी हुआ धड़ाम

Mon, 22 Apr 2019 04:38 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 22 Apr 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
Sensex down by 495 points as crude touches six months high
sensex

सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार फिसलकर बंद हुआ। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण कच्चा तेल का महंगा होने से पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा होने का खतरा रहा। इसके साथ ही शेयर बाजार में जेट एयरवेज का शेयर अपने सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 495 अंक और निफ्टी 158 अंकों की कमजोरी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 39 हजार के स्तर से फिसलकर 38645 और निफ्टी 11594 पर आ गया। बैंक शेयरों में भी बिकवाली हावी रही और बैंक निफ्टी करीब 500 अंक टूटा है। मिडकैप इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुआ है। सबसे ज्यादा दबाव आज तेल-गैस, एविएशन, ऑटो और मेटल शेयरों में देखने को मिला है।

विज्ञापन

कच्चा तेल छह महीने की तेजी पर

ग्लोबल मार्केट में क्रूड करीब छह महीने की ऊंचाई पर है। ब्रेंट ने 74 डॉलर का स्तर भी पार किया। वहीं नायमैक्स क्रूड 65 डॉलर के ऊपर है। घरेलू बाजार में इसका दाम 4600 रुपये के करीब पहुंच गया है। इस साल कच्चे तेल में करीब 40 फीसदी की तेजी आ चुकी है। दरअसल अमेरिका ईरान के क्रूड पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेट का शेयर भी हुआ धड़ाम

1 अप्रैल से अबतक जेट एयरवेज के शेयर में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। 22 अप्रैल को जेट एयरवेज का शेयर 126.65 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया। यह भाव दस साल में सबसे कम है। जेट एयरवेज का शेयर अपने लाइफ टाइम हाई से 1,250 रुपये से ज्यादा टूट चुका है। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2005 में जेट एयरवेज के शेयर ने 1,382.75 रुपये का लाइफ टाइम हाई बनाया था। उसके बाद कंपनी का शेयर दोबारा उस स्तर को नहीं छू सका। 

इन शेयरों में रही गिरावट

सेंसेक्स में पीसी ज्वैलर्स में 11.02 फीसदी, डीएचएफएल में 10.91 फीसदी, रिलायंस कैपिटल में 10.71 फीसदी, टाटा स्टील में 9.14 फीसदी और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में 9.02 फीसदी की गिरावट रही। निफ्टी में बीपीसीएल में 4.40 फीसदी, आईओसी में 3.27 फीसदी, भारती एयरटेल में 2.38 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में 2.13 फीसदी और यस बैंक में 2.09 फीसदी की गिरावट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed