फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शुरुआती बढ़त गंवाकर फिसला बाजार, सेंसेक्स 873 अंक गिरकर हुआ बंद, निफ्टी 24700 के नीचे

Tue, 20 May 2025 03:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 20 May 2025 03:39 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शुरुआती बढ़त गंवाकर बेंचमार्क सूचकांक मंगलवार को नीचे फिसल गए। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स में 873 अंक की गिरावट दर्ज की गई। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 872.98 अंक या 1.06 प्रतिशत गिरकर 81,186.44 अंक पर बंद हुआ। आइए जानते हैं शेयर बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : PTI

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव के साथ लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर क्लोजिंग हुई। शुरुआती बढ़त गंवाकर बेंचमार्क सूचकांक नीचे फिसल गए। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स में 873 अंक की गिरावट दर्ज की गई। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 872.98  अंक या 1.06 प्रतिशत गिरकर 81,186.44 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 905.72  अंक या 1.10  प्रतिशत गिरकर 81,153.70 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 261.55 अंक या 1.05 प्रतिशत गिरकर 24,683.90 पर आ गया।डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 85.63 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

विज्ञापन


मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी बैंक,रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे ब्लू चिप्स कंपनियों में बिकवाली के चलते बाजार नीचे आया।बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप मंगलवार को 5.13 लाख करोड़ रुपये घटकर 438.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का कैसा रहा हाल?

सेंसेक्स की कंपनियों में , इटरनल में सबसे अधिक 4.10 प्रतिशत की गिरावट आई। मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एशियन पेंट्स भी पिछड़ गए। एचडीएफसी बैंक में 1.26 प्रतिशत और इंडेक्स प्रमुख रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.13 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं टाटा स्टील, इंफोसिस और आईटीसी को लाभ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि  निवेशकों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अधिक स्पष्टता के इंतजार में मुनाफावसूली का विकल्प चुना और सर्तक रुख अपनाया। मौजूदा अनिश्चितता के  बिकवाली का दबाव रहा। उन्होंने कहा कि मौजूदा ऊंचे मूल्यांकन और व्यापार समझौते में देरी के कारण बाजार में कुछ समय के लिए स्थिरता देखने को मिल सकती है। जिससे विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी कम कर सकते हैं।

यूरोपीय बाजारों में हुई बढ़त 

एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के बाजार लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। 

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत गिरकर 65.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 525.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 271.17 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,059.42 पर बंद हुआ। निफ्टी 74.35 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,945.45 पर बंद हुआ।

कैसा रहा एशियाई बाजार में कारोबार?

मंगलवार की सुबह हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.9 प्रतिशत बढ़कर 23,542.46 पर पहुंच गया, जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 0.1 प्रतिशत का उछाल आया। टोक्यो में, निक्केई 225 0.5 प्रतिशत बढ़कर 37,685.09 पर पहुंच गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.6 प्रतिशत बढ़कर 8,343.30 पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.1 प्रतिशत बढ़कर 2,606.58 पर पहुंच गया, जबकि ताइवान का ताइएक्स 0.4 प्रतिशत ऊपर रहा। 

मूडीज ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटाई

सोमवार को अमेरिकी शेयर, बॉन्ड और डॉलर के मूल्य में उतार-चढ़ाव दिखा। यह अस्थिरता मूडीस रेंटिंग्स की ओर से अमेरिका पर की गई टिप्पणी के कारण आई। मूडीज ने कहा है कि अमेरिकी सरकार अब शीर्ष-स्तरीय "एएए" रेटिंग की हकदार नहीं है। एसएंडपी इंडेक्स  500 0.1 प्रतिशत बढ़कर 5,963.60 पर पहुंच गया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.3 प्रतिशत बढ़कर 42,792.07 पर पहुंच गया, और नैस्डैक कंपोजिट केवल 4.36 अंक बढ़कर 19,215.46 पर पहुंच गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed