{"_id":"6419929405f0ccec09098b33","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-today-sensex-nifty-closing-today-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बाद सेंसेक्स 446 अंक चढ़ा, निफ्टी 17100 के पार पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Closing Bell: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बाद सेंसेक्स 446 अंक चढ़ा, निफ्टी 17100 के पार पहुंचा
Tue, 21 Mar 2023 05:05 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 21 Mar 2023 05:05 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बाद सेंसेक्स 446 अंक चढ़ा, निफ्टी 17100 के पार पहुंचा
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
विस्तार
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 445.73 (0.77%) अंकों की बढ़त के साथ 58,074.68 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 119.10 (0.70%) अंक मजबूत होकर 17,107.50 अंकों पर पहुंच गया। मंगलवार के दिन बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तीन प्रतिशत की बढ़त दिखी जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर दो प्रतिशत तक टूट गए। मंगलवार के दिन घरेलू शेयर बाजार में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में तेजी दिखी और बैंक निफ्टी इंडेक्स 1.3% की बढ़त के साथ 39,894 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर 2.5 प्रतिशत तक चढ़े।
विज्ञापन
मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार के दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 256.91 लाख करोड़ रुपये हो गया। घरेलू शेयर बाजार को वैश्विक बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों से मजबूती मिली। दुनिया में जारी बैंकिंग के क्षेत्र के संकट के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की बैठक के फैसले से पहले निवेशकों के सतर्क रहने से भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 82.6550 प्रति रुपये के भाव पर लगभग स्थिर रहते हुए बंद हुआ।
विज्ञापन
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर