फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Share Market News and Updates Sensex Nifty Updates Today

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स 629 अंक चढ़ा; निफ्टी 18500 के पास, बैंक और आईटी सेक्टर के शेयरों में मजबूती

Fri, 26 May 2023 06:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 26 May 2023 06:39 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बैंक और आईटी सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी। रिलायंस के शेयरों में भी उछाल आया। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान इंडिया VIX में चार प्रतिशत की कमी आई।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Share Market News and Updates Sensex Nifty Updates Today
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

सेंसेक्स 629.07 अंक की तेजी के साथ 62,501.69 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 178.20 अंक उछलकर 18,499.35 अंक पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बैंक और आईटी सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी। रिलायंस के शेयरों में भी उछाल आया। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान इंडिया VIX में चार प्रतिशत की कमी आई। इस दौरान रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत होकर 82.58 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

शुक्रवार के कारोबारी सेशन के बाद निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

19 मई को समाप्त हुए सप्ताह में देश के फॉरेक्स रिजर्व में आई कमी

देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) 19 मई को समाप्त सप्ताह में 6.052 अरब डॉलर घटकर 593.477 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट ने लगातार दो हफ्तों की वृद्धि को रोक दिया है। इससे पिछले सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर बढ़कर 600 अरब डॉलर हो गया था।

सोना 160 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 360 रुपये उछली

कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 160 रुपये की गिरावट के साथ 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, इस दौरान चांदी 360 रुपये की बढ़त के साथ 72,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed