फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Sensex Nifty Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरियाली के साथ खत्म हुआ हफ्ता; सेंसेक्स 182 अंक चढ़ा, निफ्टी 23450 के पार

Fri, 14 Jun 2024 03:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 14 Jun 2024 03:59 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के कारोबारी दिन सेंसेक्स 181.87 (0.23%) अंकों की बढ़त के साथ 76,992.77 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 66.70 (0.29%) अंक मजबूत होकर 23,465.60 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Sensex Nifty Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। इससे पहले एचडीएफसी बैंक, रिलायंस और एमएंडएम के शेयरों में मजबूती से बेंचमार्क इंडेक्स नए हाई पर पहुंचे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 181.87 (0.23%) अंकों की बढ़त के साथ 76,992.77 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 66.70 (0.29%) अंक मजबूत होकर 23,465.60 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

शुक्रवार के कारोबारी सत्र के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्यात के सकारात्मक आंकड़ों से भी बाजार को मजबूती मिली। लगातार तीसरे सत्र में बाजार बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 270.4 अंकों या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,081.30. के स्तर तक पहुंचा। इंट्राडे के दौरान एनएसई निफ्टी 91.5 अंक या 0.39 प्रतिशत मजबूत होकर 23,490.40 पर पहुंचा।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिद्रा, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और एशियन पेंट्स के शेयरों ने सबसे अधिक बढ़त हासिल की। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड टुब्रो और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई।

देश का निर्यात और आयात बढ़ा, जानिए कितना रहा व्यापार घाटा?

सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार मई 2024 में देश का निर्यात पिछले साल के इसी महीने के आंकड़े 34.95 अरब डॉलर की तुनना में 9 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब डॉलर का हो गया। मई महीने में देश के आयात में भी इजाफा हुआ। यह मई 2023 के 57.48 अरब डॉलर की तुलना में 7.7 प्रतिशत बढ़कर 61.91 अरब डॉलर हो गया। मई महीने में भारत का व्यापार घाटा 23.78 अरब डॉलर रहा। मूडीज रेंटिंग ने गुरुवार को कहा है कि भारत 2024 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। भारत पिछले वर्ष घरेलू स्तर संचालित अपनी गति को कायम रखेगा।



एशियाई बाजारों में सोल, टोक्यो और शंघाई बढ़त के साथ बंद हुए, वहीं हॉन्ग-कॉन्ग का बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार में गिरावट के साथ करोतार होता दिखा। वहीं अमेरिकी बाजार में गुरुवार को मिले-जुले रुख के बीच क्लोजिंग हुई। 

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 3,033 करोड़ रुपये के शेयर शेयर बेचे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.65 प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। 

रुपया डॉलर के मुकाबले दो पैसे कमजोर हुआ

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले एक सीमित दायरे में करोबार करता दिखा। हफ्ते के आखिरी करोबारी दिन रुपया 2 पैसे की गिरावट के साथ 83.56 रुपये पर बंद हुआ। घरेलू बाजार के सकारात्मक प्रदर्शन और क्रूड ऑयल की कीमतें कम होने से बाजार को सहारा मिला। हालांकि, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और एफआईआई की बिकवाली के कारण रुपया हरे निशान पर बंद नहीं हो पाया। इससे पहले गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की गिरावट के साथ 83.54 के स्तर पर बंद हुआ था। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (एफओएमसी) की बैठक और फेड चेयरमैन की टिप्पणी के बाद रुपये में डॉलर की तुलना में लचीलापन दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed