फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार लगातार सातवें दिन बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 521 अंक चढ़ा, निफ्टी 24300 पार

Wed, 23 Apr 2025 03:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 23 Apr 2025 03:43 PM IST
सार

Sensex Closing Bell:  हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 520.90 (0.65%) अंकों की बढ़त के साथ 80,116.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 161.71 (0.67%) अंक मजबूत होकर 24,328.95 पर बंद हुआ। आइए जानते हैं बुधवार को कैसी रही शेयर बाजार की चाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक लगातार सातवें दिन बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान, आईटी और ऑटो शेयरों में मजबूत बढ़त के कारण बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 520 अंक उछलकर चार महीने में पहली बार 80,000 के ऊपर पहुंच गया।

विज्ञापन

विदेशी पूंजी प्रवाह और सकारात्मक वैश्विक रुझानों से बाजार में बढ़त

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 520.90 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 80,116.49 अंक पर बंद हुआ जो 18 दिसंबर के बाद का उच्चतम बंद स्तर है। दिन में कारोबार के दौरान यह 658.96 अंक या 0.82 प्रतिशत बढ़कर 80,254.55 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 161.70 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 24,328.95 अंक पर पहुंच गया। विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी पूंजी प्रवाह और सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बाद बाजार में खरीदारी बढ़ी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Apple-Meta Fined: एपल-मेटा पर यूरोपीय संघ ने की कार्रवाई, 50 और 20 करोड़ यूरो का लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

एचसीएल टेक में सबसे अधिक बढ़त

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक में सबसे अधिक 7.72 प्रतिशत की वृद्धि दिखी। कंपनी ने मार्च तिमाही 2024-25 के लिए समेकित शुद्ध लाभ 8.1 प्रतिशत बढ़कर 4,307 करोड़ रुपये होने की जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, उसे मुख्य रूप से लगभग 25,500 करोड़ रुपये के कुल अनुबंध मूल्य वाले बड़े सौदों के कारण फायदा हुआ।


टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और मारुति भी प्रमुख लाभ में रहीं। बैंकिंग शेयरों में हालिया बढ़त के बाद बिकवाली दिखी। एचडीएफसी बैंक का शेयर 1.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक नुकसान उठाने वाला शेयर रहा।

ये भी पढ़ें: World Bank: वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान में कटौती, पाकिस्तान-बांग्लोदश पर कही गई यह बात

एशियाई शेयरों में दिखा मिला-जुला रुख

कोटक महिन्द्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट भी पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक, टोक्यो का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। शंघाई एसएसई कंपोजिट मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

यूरोप के बाजार काफी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार उछाल आया। नैस्डैक कंपोजिट में 2.71 प्रतिशत की तेजी आई, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 2.66 प्रतिशत की उछाल आई और एसएंडपी 500 में 2.51 प्रतिशत की तेजी आई। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,290.43 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।



ये भी पढ़ें: TCS: 10 लाख रुपये से अधिक की लग्जरी चीजों पर अब चुकाना होगा 1 प्रतिशत टीसीएस, सरकार ने जारी की अधिसूचना

वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में दिखी मुनाफावसूली

जानकारों के अनुसार, "भारतीय इक्विटी बाजार ने बुधवार को अपनी सकारात्मक गति बनाए रखी। इस पर बेहतर तिमाही परिणामों का असर दिखा। हालांकि, हाल की तेज रैली के बाद वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में मुनाफावसूली दिखी।"

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव कम होता दिख रहा है। अमेरिका के आईटी शेयरों में तेजी ने वैश्विक स्तर पर बाजार की धारणा को मजबूत किया है।"

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.35 प्रतिशत बढ़कर 68.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स 187.09 अंक या 0.24 प्रतिशत चढ़कर 79,595.59 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 41.70 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 24,167.25 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed