Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: अमेरिकी टैरिफ से राहत के बीच बाजार में रिकवरी; सेंसेक्स 1310 अंक चढ़ा, निफ्टी 22800 पार

Fri, 11 Apr 2025 03:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 11 Apr 2025 03:54 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,310.11 अंक या 1.77 प्रतिशत उछलकर 75,157.26 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,620.18 अंक या 2.19 प्रतिशत बढ़कर 75,467.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर,  एनएसई निफ्टी 429.40 अंक या 1.92 प्रतिशत बढ़कर 22,828.55 अंक पर पहुंच गया। आइए जानते हैं शेयर बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका की ओर से दुनियाभर के देशों के खिलाफ लगाए गए जवाबी टैरिफ को इस साल 9 जुलाई तक टालने के बाद घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रिकवरी दिखी। शुक्रवार को बेंचमार्क सेंसेक्स 1,310 अंक चढ़कर बंद हुआ। दूसरी ओर, जबकि निफ्टी 22,900 के स्तर से ऊपर पहुंच गया।

विज्ञापन

वैश्विक बाजारों में मंदी के उलट भारतीय बाजार में दिखी हरियाली

वैश्विक बाजारों में जारी मंदी के रुख को दरकिनार करते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,310.11 अंक या 1.77 प्रतिशत उछलकर 75,157.26 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,620.18 अंक या 2.19 प्रतिशत बढ़कर 75,467.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर,  एनएसई निफ्टी 429.40 अंक या 1.92 प्रतिशत बढ़कर 22,828.55 अंक पर पहुंच गया। दिनभर के कारोबार में बेंचमार्क 524.75 अंक या 2.34 प्रतिशत बढ़कर 22,923.90 अंक पर पहुंच गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Housing Sector: रेपो रेट में कटौती से आवासीय क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, क्या घर खरीद के आंकड़ों में आएगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन

90 दिनों के लिए टाला गया है भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में लगा टैरिफ

व्हाइट हाउस के कार्यकारी आदेश के अनुसार, अमेरिका ने इस वर्ष 9 जुलाई तक 90 दिनों के लिए भारत पर अतिरिक्त जवाबी शुल्क टालने का एलान किया है। 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका को माल निर्यात करने वाले लगभग 60 देशों पर जवाबी टैरिफ लगा दिया था। इसी कड़ी में भारत पर भी 26 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात कही गई थी। अमेरिका के इस एलान से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में झींगा से लेकर इस्पात तक के उत्पादों की बिक्री पर असर पड़ने की आशंका है।

 
ये भी पढ़ें: US-China Tariffs war: ट्रंप को चीन का मुंहतोड़ जवाब, अमेरिकी सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर किया 125 फीसदी

टाटा स्टील और पावर ग्रिड के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त

शुक्रवार के कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडानी पोर्ट्स सर्वाधिक लाभ में रहे। केवल एशियन पेंट्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर ही गिरकर बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed