फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Trump Tariffs: China hits back at US by increasing tariffs to 125%

US-China Tariffs war: ट्रंप को चीन का मुंहतोड़ जवाब, अमेरिकी सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर किया 125 फीसदी

Fri, 11 Apr 2025 02:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 11 Apr 2025 02:05 PM IST
सार

Trump Tariffs: चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बताया है कि उसने अमेरिका की ओर से टैरिफ बढ़ाने के बाद चीन ने विश्व व्यापार संगठन में मुकदमा भी दायर किया है। उधर, नए अमेरिकी अधिसूचना के अनुसार चीन पर कुल व्यापार शुल्क 145 प्रतिशत है। जिसके जवाब में अब चीन ने 125% टैरिफ का एलान किया है।

विज्ञापन
Trump Tariffs: China hits back at US by increasing tariffs to 125%
डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका की ओर से चीन की वस्तुओं पर 145% टैरिफ लगाने पर अब चीन ने पलटवार किया है। चीन ने शुक्रवार को अमेरिका से आयात पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया।

विज्ञापन


चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि चीन ने आयातित अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है। चीन ने इससे पहले अमेरिकी उत्पादों पर 84 प्रतिशत टैरिफ का एलान किया था।

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका की ओर से टैरिफ बढ़ाने के बाद चीन ने विश्व व्यापार संगठन में मुकदमा भी दायर किया है। उधर, नए अमेरिकी अधिसूचना के अनुसार चीन पर कुल व्यापार शुल्क 145 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




Tahawwur Rana: कमर और पैर में बेड़ियां....हाथों में हथकड़ियां, आतंकी राणा के प्रत्यर्पण की तस्वीरें आई सामने


इससे पहले चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 84 प्रतिशत शुल्क लगा दिया था और कुछ अमेरिकी फिल्मों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था तथा इस मुद्दे को सुलझाने के लिए वाशिंगटन के साथ बातचीत करने में अपनी रुचि व्यक्त की थी। चीन एकमात्र देश है जिसने ट्रम्प के टैरिफ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग क्या बोले?

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को यूरोपीय संघ से अमेरिका की "धमकी" का विरोध करने में बीजिंग के साथ जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि "टैरिफ युद्ध में कोई विजेता नहीं होता है"।

शी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ बैठक के दौरान कहा, "चीन और यूरोपीय संघ आर्थिक वैश्वीकरण और मुक्त व्यापार के दृढ़ समर्थक हैं।"

शी ने कहा, "टैरिफ युद्ध में कोई विजेता नहीं होता है।" उन्होंने चीन और यूरोपीय संघ से "एकतरफा धौंस" का संयुक्त रूप से विरोध करने का आह्वान किया। शी का इशारा अमेरिका के व्यापक वैश्विक टैरिफ की ओर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed