फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: दो दिन संभलकर बाजार फिर फिसला; सेंसेक्स 836 अंक टूटा, निफ्टी 24200 से नीचे

Thu, 07 Nov 2024 03:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 07 Nov 2024 03:44 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: गुरुवार को सेंसेक्स 836.34 अंक गिरकर 79,541.79 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 284.70 अंक टूटकर 24,199.35 पर पहुंच गया। आइए बाजार में क्या-क्या हुआ एक नजर डालें।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार में दो दिनों की मजबूती के बाद गुरुवार को एक बार फिर बिकवाली दिखी। इस दौरान सेंसेक्स 836.34 अंक गिरकर 79,541.79 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 284.70 अंक टूटकर 24,199.35 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर के फैसले और विदेशी फंडों की निरंतर निकासी से पहले निवेशक बाजार से दूर दिखे जिसके कारण गुरुवार को बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में दो दिन की तेजी के बाद एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।
विज्ञापन


बीएसई सेंसेक्स 836.34 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 79,541.79 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 958.79 अंक या 1.19 प्रतिशत गिरकर 79,419.34 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 284.70 अंक या 1.16 प्रतिशत गिरकर 24,199.35 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का कैसा रहा हाल?

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट रही। भारतीय स्टेट बैंक इस समूह में एकमात्र लाभ पाने वाला बैंक बनकर उभरा।


एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,445.59 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई और हांगकांग में तेजी रही, जबकि टोक्यो में गिरावट रही। यूरोपीय बाज़ार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को वॉल स्ट्रीट काफ़ी ऊपर बंद हुआ।

रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रम्प ने दूसरे कार्यकाल के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीता, उन्होंने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को एक चौंकाने वाली हार दी, जो अमेरिकी चुनावी इतिहास में सबसे उल्लेखनीय वापसी में से एक है। ट्रंप व्हाइट हाउस से बेदखल होने के चार साल बाद राजनीतिक निर्वासन से उभरकर एक बार फिर राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत गिरकर 74.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 901.50 अंक या 1.13 प्रतिशत उछलकर 80,378.13 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 270.75 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 24,484.05 अंक पर बंद हुआ था।

डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरकर 84.37 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर

घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी और विदेशी पूंजी की सतत निकासी से बाजार धारणा प्रभावित हुई जिससे गुरुवार को रुपया छह पैसे गिरकर 84.37 (अनंतिम) प्रति डॉलर के नए सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अमेरिकी फेड की बैठक के नतीजों से पहले निवेशक भी सतर्क थे। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में रात भर की तेजी ने भी स्थानीय इकाई पर दबाव डाला।



हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर सूचकांक में सुधार से रुपये को मदद मिली और गिरावट पर रोक लगी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.26 पर खुला। कारोबार के दौरान स्थानीय मुद्रा ने 84.26 का उच्चतम और 84.38 का न्यूनतम स्तर छुआ। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 6 पैसे की गिरावट के साथ 84.37 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे गिरकर 84.31 के सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed