फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 230 अंक गिरा, निफ्टी भी कमजोर

Fri, 11 Oct 2024 04:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 11 Oct 2024 04:02 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 230 अंक गिरा, निफ्टी भी कमजोर

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। शुक्रवार को तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 230.05 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरकर 81,381.36 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 307.26 अंक या 0.37 प्रतिशत गिरकर 81,304.15 अंक के निचले स्तर पर आ गया था।

विज्ञापन


महंगाई के प्रमुख आंकड़े सामने आने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के कारण बैंकिंग, उपयोगिता और वित्तीय शेयरों में बिकवाली से शुक्रवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा वैश्विक शेयर बाजारों में मिले-जुले रुख और विदेशी पूंजी निकासी के जारी रहने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। एनएसई निफ्टी 34.20 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 24,964.25 पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 24,920.05 के निचले स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन पिछड़ गए। सरकार आज दिन में आईआईपी आंकड़े जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और टाइटन के शेयरों में लाभ रहा। एशियाई बाजारों में, टोक्यो और हांगकांग हरे निशान पर बंद हुए, जबकि शंघाई और सियोल लाल निशान पर बंद हुए। मध्य सत्र के सौदों में यूरोपीय बाज़ारों में मिला-जुला रुख रहा। गुरुवार को रात भर के सौदों में अमेरिकी बाज़ार कमज़ोर रहे।


वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.77 प्रतिशत गिरकर 78.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,926.61 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,878.33 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे। गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 144.31 अंक बढ़कर 81,611.41 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 16.50 अंक चढ़कर 24,998.45 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed