फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: बाजार में निवेशकों को ₹7.17 लाख करोड़ का फायदा; सेंसेक्स 1330 अंक चढ़ा, निफ्टी 24500 पार

Fri, 16 Aug 2024 04:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 16 Aug 2024 04:21 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: 30 शेयरों का प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स 1,330.96 (1.68%) अंकों की बढ़त के साथ 80,436.84 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 397.41 (1.65%) अंक उछलकर 24,541.15 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
दलाल स्ट्रीट फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

बैंकिंग और आईटी शेयरों में मजबूती के कारण घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 30 शेयरों का प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स 1,330.96 (1.68%) अंकों की बढ़त के साथ 80,436.84 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 397.41 (1.65%) अंक उछलकर 24,541.15 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन दो सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। आईटी शेयरों और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी और वैश्विक शेयरों में तेज के बाद बाजार में मजबूती आई। सेंसेक्स दिन के कारोबार के दौरान 1,412.33 अंक या 1.78 प्रतिशत बढ़कर 80,518.21 के स्तर पर पहुंचा। शुक्रवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 7.17 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 451.46 लाख करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स में सन फार्मा को छोड़कर सभी शेयर हरे निशान पर हुए बंद

सेंसेक्स की कंपनियों में से टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। एकमात्र सन फार्मा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसई मिडकैप में 1.8 फीसदी की तेजी आई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.7 फीसदी की तेजी आई। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में काफी तेजी रही। यूरोपीय बाजार ज्यादातर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी बाजार तेज बढ़त के साथ बंद हुए।

अमेरिका में महंगाई घटने से बाजार की धारणा बदली

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "जेपीवाई की स्थिरता वैश्विक बाजार में सुधार लाने में सहायक रही है। इसके अलावा, मजबूत अमेरिकी खुदरा बिक्री और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों में गिरावट ने अमेरिकी मंदी की आशंकाओं को कम करने में मदद की है। इसके अलावा, अमेरिकी सीपीआई मुद्रास्फीति में कमी के कारण बाजार की धारणा में सुधार हुआ है। इसी पृष्ठभूमि में, भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी दिखी।" 

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने इससे पहले बुधवार को 2,595.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,236.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.22 प्रतिशत गिरकर 80.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। बुधवार को बीएसई बेंचमार्क 149.85 अंक या 0.19 प्रतिशत चढ़कर 79,105.88 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 4.75 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,143.75 पर बंद हुआ था।

रुपये में डॉलर के मुकाबले मामूली सुधार

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 83.94 पर बंद हुआ, पिछले कारोबारी सत्र में यह 83.9475 पर बंद हुआ था। एक सीमित दायरे में कारोबार के बाद भारतीय रुपया शुक्रवार को लगभग अपरिवर्तित होकर बंद हुआ।



इस बीच, अधिकांश एशियाई मुद्राएं शुरुआती गिरावट से उबरती दिखीं। इस दौरान विदेशी बैंकों की ओर से डॉलर की हल्की बिक्री के कारण रुपये को अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से ऊपर जाने में मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed