फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

Sensex Closing Bell: शुरुआती बढ़त के बाद सपाट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 27.43 अंक लुढ़का; निफ्टी में भी गिरावट

Thu, 11 Jul 2024 04:22 PM IST
मिथिलेश नौटियाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 11 Jul 2024 04:22 PM IST
सार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स में 27.43 अंकों की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 79,897.34 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी की बात करें तो यह 8.50 अंक की गिरावट के साथ 24,315 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : Agency

विस्तार

कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच आज 11 जुलाई को सेंसेक्स और निफ्टी आज मामूली गिरावट के साथ सपाट बंद (Sensex Closing Bell) हुए। 

विज्ञापन


सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
आज के कारोबार के आखिर में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स में 27.43 अंकों की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 79,897.34 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी की बात करें तो यह 8.50 अंक की गिरावट के साथ 24,315 के स्तर पर बंद हुआ। 

किसे फायदा, किसे नुकसान?
हालांकि, छोटे और मझोले शेयर में तेजी देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.34 की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके अलावा स्मॉलकैप इंडेक्स 0.57 की तेजी के साथ बंद हुए। बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, नेस्ले, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड ट्रूबो के शेयर आज सबसे ज्यादा पिछड़े। इसके अलावा आईटीसी, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और टाइटन के शेयर फायदे में रहे हैं। 11 जुलाई के कारोबार के दौरान ऑयल एंड गैस के शेयरों में औसत तेजी देखने को मिली। दूसरी तरफ कुछ पावर, ऑटो और फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली हुई। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप आज 1.27 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। 
विज्ञापन


सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग जैसे एशियाई बाजार उच्च स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक कारोबार देखने को मिला। उधर, बुधवार को अमेरिकी बाजार उल्लेखनीय रूप से उच्च स्तर पर बंद हुए।एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 583.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed