Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में बंपर खरीदारी; सेंसेक्स 1241 अंक चढ़ा, निफ्टी 21700 के पार
Sensex Closing Bell: बैंकिंग काउंटरों में अच्छी खरीदारी और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बाद भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 1.75% या 1,240.90 अंकों की बढ़त के साथ 71,941.57 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 1.80% अंकों या 385.00 अंकों की बढ़त के साथ 21,737.60 के स्तर पर बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरे निशान पर खुलने के बाद बैंकिंग काउंटरों में अच्छी खरीदारी और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बाद भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज में भारी लिवाली और एशियाई बाजारों में तेजी से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को करीब दो प्रतिशत चढ़ गया और निवेशकों की संपत्ति छह लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। इस दौरान सेंसेक्स 1.75% या 1,240.90 अंकों की बढ़त के साथ 71,941.57 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 1.80% अंकों या 385.00 अंकों की बढ़त के साथ 21,737.60 के स्तर पर बंद हुआ।
सोमवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
सोमवार के कारोबार के दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6,08,556.11 रुपये बढ़कर 3,77,20,679.19 करोड़ (4.53 ट्रिलियन डॉलर) हो गया। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर इस दौरान करीब सात प्रतिशत तक उछले और इंडेक्स की मजबूती में सबसे अधिक योगदान दिया। सोमवार को निफ्टी के 38 शेयर हरे निशान पर जबकि 11 लाल शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एक शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान ओएनजीसी, अडाणी एंटरप्राइजेज, एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी बैंक और सन फार्मास्युटिकल्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। नुकसान में रहने वाले शेयरों में सिप्ला, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, बजाज ऑटो आईटीसी और डिवीज लैबोरेटरीज शामिल हैं।
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से कीमतों में और तेजी आई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार एफआईआई ने गुरुवार को 2,144 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।एशियाई बाजारों की बात करें तो सियोल, टोक्यो और हॉन्ग-कॉन्ग हरे निशान पर बंद हुए, जबकि शंघाई लाल निशान पर बंद हुआ।
बीएसई के ज्यादातर इंडेक्स मजबूत हुए
व्यापक बाजार की बात करें तो बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.68 प्रतिशत मजबूत हुआ। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.03% की बढ़त दर्ज की गई। सेक्टरवार देखें तो एनर्जी सेक्टर के शेयर 5.29%, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर 4.94%, पावर 3.03%, सर्विसेज 2.82%, कैपिटल गुड्स 2.13%, उद्योग 2.17% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.93% तक मजबूत हुए। एफएमसीजी, आईटी और टेक सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई में लिस्टेड 2,266 शेयर बढ़त के साथ, जबकि 1,654 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 141 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सरकार को मिल सकता है 70,000 करोड़ लाभांश
सरकार को अगले वित्त वर्ष में आरबीआई और वित्तीय संस्थानों से करीब 70,000 करोड़ रुपये लाभांश मिलने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष में सरकार को 48,000 करोड़ मिलने की उम्मीद थी, लेकिन 87,416 करोड़ रुपये मिले हैं। चालू वित्त वर्ष में आरबीआई ने सरकार को 87,416 करोड़ लाभांश दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने चालू वित्त वर्ष में अच्छा मुनाफा कमाया है।