फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex NIfty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: नई ऊंचाइयों पर पहुंचा शेयर बाजार; सेंसेक्स 493 अंक उछला, निफ्टी 20267 के पार

Fri, 01 Dec 2023 05:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 01 Dec 2023 05:21 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को शेयर बाजार की चौतरफा खरीदारी में फार्मा, सरकारी बैंकिंग समेत एफएमसीजी और मीडिया सेक्टर के शेयर आगे रहे। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 492.75 (0.73%) अंक मजबूत होकर 67,481.19 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 134.75 अंकों की बढ़त के साथ 20,267.90 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex NIfty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में दिसंबर महीने के पहले दिन रिकॉर्डतोड़ तेजी दिखी। इस दौरान निफ्टी ने पहली बार 20269 का लेवल पर पहुंचा। सेंसेक्स भी 67500 के करीब पहुंचकर ट्रेड करता दिखा। शुक्रवार को शेयर बाजार की चौतरफा खरीदारी में फार्मा, सरकारी बैंकिंग समेत एफएमसीजी और मीडिया सेक्टर के शेयर आगे रहे। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 492.75 (0.73%) अंक मजबूत होकर 67,481.19 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 134.75 अंकों की बढ़त के साथ 20,267.90 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


अनुकूल वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से प्रमुख शेयर सूचकांक निफ्टी 493 अंक उछलकर 11 सप्ताह के उच्च स्तर पर बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार का 50 शेयरों वाला सेंसेक्स  492.75 अंक या 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67,481.19 अंक पर बंद हुआ। यह 18 सितंबर के बाद कंपनी का उच्चतम स्तर है।

विज्ञापन

कारोबार के दौरान यह 575.89 अंक या 0.85 प्रतिशत मजबूत होकर 67,564.33 अंक पर पहुंचा।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयर लाभ में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, मारुति, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 8,147.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। भारत ने दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था का टैग बरकरार रखा है, सितंबर तिमाही में इसकी जीडीपी 7.6 प्रतिशत की उम्मीद से अधिक तेजी से बढ़ी। एशियाई बाजारों में शंघाई लाभ में रहा जबकि सोल, तोक्यो और हांगकांग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए।

विदेशी मुद्रा भंडार 2.53 अरब डॉलर बढ़कर 598 अरब डॉलर
देश का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स) भंडार 24 नवंबर को समाप्त हफ्ते में 2.53 अरब डॉलर बढ़कर 597.93 अरब डॉलर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बताया कि इससे पिछले हफ्ते में यह 5.07 अरब डॉलर बढ़ा था।

24 नवंबर को समाप्त हफ्ते में सर्वाधिक हिस्सेदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति 2.14 अरब डॉलर बढ़कर 528.53 अरब डॉलर रही है। सोने का भंडार 29.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 46.33 अरब डॉलर रहा है। स्पेशल ड्राविंग राइट्स 8.7 करोड़ डॉलर बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास भंडार 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.84 अरब डॉलर रहा है।

सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार यानी 01 दिसंबर, 2023 को सोना और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त दिखी। शुक्रवार को सोने की कीमत 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार करोबार करती दिखी। वहीं, चांदी 76 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक के भाव पर कारोबार करता दिखा। राष्ट्रीय स्तर पर .999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 62712 रुपये रही। जबकि .999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 76585 रुपये प्रति किलोग्राम है। गुरुवार को 24 कैरेट का शुद्ध सोने का भाव 62607 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो शुक्रवार की सुबह 62712 रुपये पर आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed