{"_id":"682ff4925741ba733a0e9a6d","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-closing-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में मजबूती वापस लौटी; सेंसेक्स 770 अंक चढ़ा, निफ्टी 24800 के पार पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में मजबूती वापस लौटी; सेंसेक्स 770 अंक चढ़ा, निफ्टी 24800 के पार पहुंचा
Fri, 23 May 2025 03:41 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 23 May 2025 03:41 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: बीएसई सेंसेक्स में 770 अंक की बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 769.09 अंक या 0.95 प्रतिशत उछलकर 81,721.08 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 243.46 अंक या 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,853.15 पर आ गया। आइए जानते हैं, शेयर बाजार का विस्तृत हाल।
विज्ञापन
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में 770 अंक की बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 769.09 अंक या 0.95 प्रतिशत उछलकर 81,721.08 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 243.46 अंक या 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,853.15 पर आ गया।
विज्ञापन
दरअसल, शेयर बाजार के दिग्गज शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी में हुई खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। इसके अलावा आरबीआई से रिकॉर्ड लाभांश की उम्मीद और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में कमी से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई थी। साप्ताहिक आधार पर बीएसई बेंचमार्क में 609.51 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट आई और निफ्टी में 166.65 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट आई।
विज्ञापन
बीते आखिरी कारोबारी दिन बीएसई के 30 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स ने सपाट शुरुआत के बाद वापसी की थी और 769.09 अंक या 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 81,721.08 पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार के दौरान यह 953.18 अंक या 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 81,905.17 पर पहुंच गया था। बीएसई पर 2,361 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1,589 शेयरों में गिरावट आई थी। ऐसे ही 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। एनएसई निफ्टी 243.45 अंक या 0.99 फीसदी की तेजी के साथ 24,853.15 पर पहुंच गया था।
विज्ञापन